फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   मेरठ के अनस ने जीता मिस्टर यूपी का खिताब

मेरठ के अनस ने जीता मिस्टर यूपी का खिताब

Tue, 21 May 2013 05:31 AM IST
Amroha
Amroha Updated Tue, 21 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में मेरठ के अनस ने मिस्टर यूपी का खिताब जीता। जबकि नोएडा के विपिन यादव को मसल्समैन के खिताब से सम्मानित किया गया। बिजनौर के नाजिम ने बेस्ट बॉडी बिल्डर का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

रविवार को यूपी फिटनेस बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के बैनर तले राजकीय इंटर कालेज मैदान में मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप आयोजित हुई थी। जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए करीब 120 बॉडी बिल्डर्स ने भाग लिया। देररात मुकाबला जारी रहा। अंत में परिणाम घोषित किया गया। जिसमें मिस्टर यूपी का खिताब मेरठ के अनस ने हासिल किया। बेस्ट पोजर का खिताब मेरठ के विक्की, बेस्ट बॉडी बिल्डर का खिताब बिजनौर के नाजिम ने जीता।
विज्ञापन

पालिका चेयरमैन अफसर परवेज ने प्रतिभागियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के समापन पर परिवहन राज्यमंत्री महबूब अली ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर यूपी एफबीबीए के अध्यक्ष अल्ताफ और महासचिव डा. नजमुन नबी और जिला बॉडी बिल्डिंग के अध्यक्ष हाजी इकरार अहमद अंसारी, महासचिव शाहनवाज अहमद, असलूब हसन, आफताब सैफी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed