{"_id":"45-17630","slug":"Amroha-17630-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसाब की फांसी के बाद हाईअलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसाब की फांसी के बाद हाईअलर्ट
Amroha
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। आतंकी अजमल आमिर कसाब को फांसी देने के बाद जिलेभर में हाईअलर्ट कर दिया गया है। रेलवे स्टेशनों से लेकर सभी प्रमुख प्रतिष्ठानों की सुरक्षा चाकचौबंद करते हुए पुलिसकर्मियों के अवकाश पर भी अग्रिम आदेशों तक तत्काल रोक लगा दी गई है। अफवाह पर एक्शन के लिए क्यूआरटी को मुस्तैद किया गया है। खुफिया तंत्र को सक्रिय करते हुए मोबाइल टीमों का मूवमेंट बढ़ा दिया है। धार्मिकस्थलों पर भी खाकी ने पैनी नजरें गड़ा ली हैं।
बुधवार सुबह कसाब को फांसी की खबरें प्रसारित होते ही निजाम चौकन्ना हो गया। सभी थानों को मैसेज फ्लैश करके अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों से लेकर चौकी इंचार्ज तक से शरारती तत्व खासकर अफवाह फैलाने वालों पर खास नजर और धार्मिकस्थलों की सुरक्षा और बढ़ाने कह दिया गया है। विशेषतौर पर बीट के दारोगा और सिपाही को गश्त पर मौजूद रहने की सख्त हिदायत पुलिस अधीक्षक दीपिका गर्ग ने दी है।
उधर, खुफिया तंत्र को रेलवे स्टेशन, औद्योगिक इकाइयों के साथ साथ होटल, धर्मशाला तथा सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बाहरी और संदिग्ध लोगों से पूछताछ करके उनके नाम व पते दर्ज करने कहा गया है। एसपी ने स्वयं सुरक्षा की कमान संभाली है।