फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   इलेक्ट्रीशियन की चाकू से गोदकर हत्या

इलेक्ट्रीशियन की चाकू से गोदकर हत्या

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Amroha
Amroha Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गंगेश्वरी। क्षेत्र में महाराष्ट्र के इलेक्ट्रीशियन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव एक तालाब किनारे पड़ा मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे रहरा गांव में डाबर तालाब के पास में एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा था। नित्यक्रिया से निपटने के लिए जब ग्रामीण तालाब किनारे पहुंचे, तो खून से लथपथ व्यक्ति को देखकर सकते में आ गए। ग्रामीणों के अनुसार उसकी सांस चल रही थी। थोड़ी देर में ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन थोड़ी ही देर में उसने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। उसकी जेब में मिले कार्ड से उसकी पहचान प्रकाश पाटिल पुत्र प्रकाश रामचंद्र पाटिल (45) गांव मोटाला, थाना बोटाकटीड़ा, जिला बुलदाना महाराष्ट्र के रूप में हुई। मृतक डीईसी कंपनी में इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। पुलिस ने मिले फोन नंबर पर दिल्ली स्थित चांदनी चौक कंपनी कार्यालय पर बात की। तो बताया कि त्रिवेणी शुगर मिल में पावर प्लांट का काम चल रहा है। वहां पर काम करने के लिए गया हुआ था। दूसरे साथी भी काम रहे हैं। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया कि मृतक कहां रह रहा था, लेकिन मृतक ने 17 नवंबर को स्टेट बैंक गजरौैला में पांच हजार रुपये की नगदी भी जमा की थी, जिसकी रसीद मृतक की जेब से मिली है। मृतक के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed