फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   तांत्रिक के चावलों से गई दो मासूमों की जान

तांत्रिक के चावलों से गई दो मासूमों की जान

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Amroha
Amroha Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हसनपुर। एक तांत्रिक के मीठे चावल खाने से एक ही परिवार के छह बच्चों की हालत खराब हो गई, जिसमें से दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और आरोपी तांत्रिक को हिरासत में ले लिया। बीमार बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लालबाग नई बस्ती निवासी अशरफ और उसके भाई नासिर के बच्चे बारह नवंबर की शाम को घर के बाहर खेल रहे थे। पड़ोस में ही एक तांत्रिक भी रहता है। परिजनों ने बताया कि 12 नवंबर को तांत्रिक ने इन बच्चों को मीठे चावल खिलाए थे। दो दिन बाद बच्चों की हालत खराब होने लगी। जिसमें से इकरा पुत्री अशरफ (3) की बृहस्पतिवार की रात में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। अभी परिजन कुछ समझ पाते कि शुक्रवार की सुबह को अनीसा पुत्री नासिर (5) ने दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में दो मासूमों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि फैजान, सलमान पुत्र नासिर, अरमान व इकराम पुत्र अशरफ की हालत खराब है। इन बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में नासिर व अशरफ ने बताया कि तांत्रिक के चावल खाने से ही दोनों बच्चों की मौत हुई है। जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और तांत्रिक से पूछतांछ की, तो उसने स्वीकार किया कि 12 नवंबर की शाम को चावल खिलाए थे, लेकिन उन चावलों में कोई ऐसी चीज नहीं थी कि जिससे बच्चों की मौत हो जाए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली निरीक्षक आरएस धामा ने बताया कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। अगर परिजन तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed