फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two more accused arrested in police encounter in murder of Hathras DM driver daughter

डीएम के ड्राइवर की बेटी की हत्या: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी और दबोचे, एक के पैर में लगी गोली, गुलशन अभी फरार

Fri, 20 Jun 2025 10:41 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 10:41 AM IST
सार

स्कूटी से मां के साथ खरीदारी करने जा रही कल्पिता शर्मा की तहसील गेट पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें कल्पिता की भाभी ज्योति निवासी खौंडा हजारी, उसके प्रेमी गुलशन निवासी सादाबाद, बुआ गायत्री, उसके बेटे सूरज और नवीन को नामजद किया गया था। 

विज्ञापन
Two more accused arrested in police encounter in murder of Hathras DM driver daughter
पुलिस मुठभेड़ स्थल पर एसपी व अन्य - फोटो : पुलिस

विस्तार

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के तहसील सदर के सामने  डीएम के ड्राइवर की बेटी कल्पिता शर्मा की गोली मारकर हुई सनसनीखेज हत्या में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को और गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अभी मुख्य आरोपी गुलशन फरार है।

विज्ञापन


14 जून को हाथरस डीएम के ड्राइवर राकेश कुमार शर्मा ने थाना हाथरस गेट पर तहरीर दी कि उनकी पत्नी अपनी पुत्री कल्पिता शर्मा के साथ सासनी बाजार से वापस घर आ रही थी। रास्ते में तहसील सदर के सामने बुलट मोटरसाईकिल सवार ने कल्पिता शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

पकड़ा आरोपीघटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी एवं सर्विलांस टीम सहित पांच टीमों को लगाया। 15 जून को  एक अभियुक्त नवीन पुत्र सुजान सिंह को दयानतपुर नहर पुल से बाईपास की ओर से पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त अभिषेक पुत्र सूरजपाल व  भारत पुत्र सुरेशचन्द्र के नाम सामने आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ा आरोपी

आज 20 जून को थाना हाथरस गेट पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दयानतपुर नहर पुल से किंदौली गांव को जाने वाली पक्की पटरी से एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आ रहे है। सूचना पर चैकिंग के दौरान अभियुक्तगणों से हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद जवाबी फायरिंग में अभियुक्त अभिषेक पैर में गोली लगने से घायल हुआ। साथ ही एक अन्य अभियुक्त भारत को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है ।  पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी करते हुए पूछताछ में लगी है।

ये हुए गिरफ्तार

  1. अभिषेक पुत्र सूरजपाल निवासी  ग्राम छावा नगरिया थाना सादाबाद जनपद हाथरस (घायल)
  2. भारत पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी नगला मिंया मुरसान रोड थाना सादाबाद जनपद हाथरस

 
बरामदगी

  • 2 अवैध तमंचा 
  • 2 जिंदा व 02 खोखा कारतूस । 
  • एक अपाचे मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed