फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CHC In-charge says the voice is not his; technical investigation to follow.

Hathras News: सीएचसी प्रभारी बोले-आवाज मेरी नहीं, अब होगी तकनीकी जांच

Sun, 13 Sep 2026 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 13 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
CHC In-charge says the voice is not his; technical investigation to follow.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महौ में तैनात एक कर्मचारी की संदिग्ध ऑडियो रिकॉर्डिंग फेसबुक पर तेजी से वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है। सीएचसी प्रभारी ने सीएमओ को अपना स्पष्टीकरण दे दिया है। उनका कहना है कि ऑडियो में उनकी आवाज नहीं है। अब ऑडियो रिकॉर्डिंग की तकनीकी और प्रशासनिक जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

फेसबुक पर वायरल हुआ ऑडियो
हाल ही में सोशल मीडिया पर महौ सीएचसी से जुड़ी एक ऑडियो क्लिप तेजी से साझा की गई। इसमें कथित तौर पर एक कर्मचारी झोलाछाप को एफआईआर का डर दिखाते हुए सीएचसी प्रभारी से मिलने के लिए दबाव बना रहा है, जबकि झोलाछाप कह रहा है कि वह पिछले महीने ही मिलकर आया था और सात हजार रुपये दिए थे। इस पर दोनों में कहासुनी भी हुई। ऑडियो के सार्वजनिक होते ही स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की छवि पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


प्रभारी ने आरोपों को नकारा
सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश ने प्रकरण में सीएचसी प्रभारी डॉ. साहब सिंह से स्पष्टीकरण तलब किया था। विभागीय जानकारी के अनुसार सीएचसी प्रभारी ने स्पष्टीकरण दे दिया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि ऑडियो में आवाज उनकी नहीं है और न ही उन्होंने किसी को धमकाया है। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने भी अपना जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनैतिक दबाव बनाने के लिए लगाए आरोप
सीएचसी प्रभारी का कहना है कि ऑडियो के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं और न ही इस तरह की बात उन्होंने किसी से की है। फेसबुक पर उनसे संबंधित पोस्ट डालकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है और अनैतिक दबाव बनाने की कोशिश हो रही है। इस संबंध में वे अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं।

तकनीकी जांच से खुलेगा सच
स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच के संकेत दिए हैं। वायरल ऑडियो को फॉरेंसिक और तकनीकी जांच के लिए भेजा जाएगा, जिससे यह साफ हो सके कि आवाज किसकी है और रिकॉर्डिंग के साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। मामले में प्रशासनिक स्तर से जांच समिति गठित किए जाने की संभावना है।


चिकित्सक व कर्मचारी ने अपने जवाब दाखिल कर दिए हैं। उच्च अधिकारियों को प्रकरण से अवगत कराया गया है। उनके निर्देश अनुसार आगे कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-डॉ. वेदप्रकाश, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed