फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Women clashed with police at muzaffarnagar

दंगा आरोपियों को पकड़ नहीं पाई पुलिस

Sun, 23 Feb 2014 08:16 AM IST
Updated Sun, 23 Feb 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
Women clashed with police at muzaffarnagar

गठवाला खाप के लिसाढ़ गांव में दंगे के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गई एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस टीम का भारी विरोध हुआ। ग्रामीणों की आरोपियों के गिरफ्तारी के सवाल पर एसपी देहात से तीखी नोकझोंक हुई।

विज्ञापन


महिलाएं और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पुलिस टीम से उलझ पड़े। पुलिस टीम को गांव में घुसने नहीं दिया गया। पुलिस टीम को बगैर कुर्की और आरोपियों के गिरफ्तारी किए बगैर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मह‌िलाएं लाठी डंडे लेकर उतरी

Women clashed with police at muzaffarnagar

शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी मय भारी फोर्स के साथ गठवाला खाप के गांव लिसाढ़ पहुंचे। पुलिस को गांव में दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी करनी थी। अदालत के आदेश पर कई आरोपियों के घर की कुर्की की कार्रवाई भी करनी थी।

गांव में पुलिस बल के आने की सूचना लिसाढ़ गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई। पूरे गांव की महिलाएं एवं ग्रामीण आनन-फानन में लाठी-डंडे लेकर घर से बाहर निकल पडे़।

महिलाओं और ग्रामीणों ने गलियों में आकर पुलिस बल को गांव के अंदर घुसने से रोक दिया।

ग्रामीण बोले उन्हें क‌िसी पर यकीन नहीं

Women clashed with police at muzaffarnagar

ग्रामीणों की एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी के साथ तीखी झड़प हुई। ग्रामीणों ने कहा कि एसआईटी की जांच पर उन्हें यकीन नहीं है। गांव के निर्दोषों को गैंगरेप, आगजनी, हत्या आदि जैसे जघन्य मामले में फंसाया गया है।

निर्दोष लोगों को किसी भी कीमत पर जेल नहीं जाने देंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि बगैर सूचना के रात में गांव में पुलिस के दविश देने पर उनका मुकाबला किया जाएगा। ग्रामीणों और महिलाओं के गुस्से को देखकर पुलिस टीम लिसाढ़ से बैरंग लौट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed