फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   who is the oldest friend of rahul gandhi?

कौन है राहुल गांधी का 10 साल पुराना दोस्त?

Sun, 16 Mar 2014 08:06 AM IST
Updated Sun, 16 Mar 2014 08:06 AM IST
विज्ञापन
who is the oldest friend of rahul gandhi?

कांग्रेस का कैफ को फूलपुर सीट से प्रत्याशी घोषित किया जाना और कैफ का राजनीति में आना भले ही अचानक या अप्रत्याशित रहा हो लेकिन कैफ और कांग्रेस के बीच रिश्ते एक दशक पुराने हैं।

विज्ञापन


दरअसल 10 साल पहले 2004 में कराची में क्रिकेट मैच के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कैफ की पहली मुलाकात हुई और वहीं से दोनों की दोस्ती परवान चढ़ने लगी।
विज्ञापन


कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताया और फूलपुर सीट से प्रत्याशी घोषित किया, इसके लिए कैफ हर मौके पर राहुल गांधी को धन्यवाद देना नहीं भूलते।

यहां सिविल लाइंस स्थित एक होटल में कांग्रेस प्रत्याशी एवं क्रिकेट स्टार मोहम्मद कैफ ने बताया कि कराची के मैच में पहली बार उनकी मुलाकात राहुल गांधी से हुई थी। राहुल अपने पूरे परिवार के साथ वहां आए थे। उसके बाद कई बार राहुल से मुलाकात हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने पूछा क्या है आगे का प्लान

who is the oldest friend of rahul gandhi?

बाद में दोस्ती गहरी होती चली गई और राहुल ने उनसे पूछा भी क्रिकेट के बाद कॅरियर की क्या प्लानिंग है? क्या राजनीति में आने का मन करता है?

बकौल कैफ हर बार उन्होंने यही जवाब दिया कि अगर राजनीति में आकर अपने इलाहाबाद के लिए कुछ करने का मौका मिला तो इसके लिए भी तैयार है, लेकिन यह नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी मौका मिल जाएगा।

पांच-छह हफ्ते पहले भी उनकी राहुल से बात हुई और उसी वक्त तय हो गया कि टिकट मिला तो फूलपुर से चुनाव लड़कर अपने गृहजनपद के लोगों के लिए कुछ न कुछ जरूर करेंगे। कैफ बोले कि बिजली- पानी, घर की समस्या आम है। इन समस्याओं से तो निपटना ही है। तमाम ऐसी समस्याएं भी हैं, जिसकी वजह से टैलेंट होने के बावजूद शहर के युवा आगे नहीं बढ़ पा रहे। इसके लिए हर घर का दरवाजा खटखटना होगा और उनकी समस्याओं को सुनना पड़ेगा।

फूलपुर क्षेत्र में तीस साल से कांग्रेस का कोई सांसद निर्वाचित नहीं हुआ। अन्य सरकारों ने क्षेत्र के लिए क्या किया, यह कहानी क्षेत्र की बदहाली ही बयां कर देती है। अब मौका मिला है तो जाया नहीं जाने दूंगा। क्रिकेट में सफलता तभी मिली, जब उसे फुल टाइम दिया और अब राजनीति में भी पूरा समय देकर अपने क्षेत्र का विकास करना है।

कैफ देंगे कांग्रेस को मजबूती!

who is the oldest friend of rahul gandhi?

कैफ ने कहा कि टिकट मिलने के बाद उन्हें कई वरिष्ठ क्रिकेटरों और साथ के खिलाड़ियों ने फोन करके या एसएमएस भेजकर राजनीति के रूप में दूसरी ईनिंग की शुरुआत करने के लिए शुभकानाएं दीं। वह प्रयास कर रहे हैं कि खाली वक्त में कुछ क्रिकेटर वक्त निकालकर उनके लिए प्रचार करने इलाहाबाद आएं।

कांग्रेस में ही अपने कार्यकर्ताओं से विरोध होने की बात पर बोले कि इलाहाबाद आने पर जिस तरह यहां के लोगों ने उनका स्वागत किया, उससे नहीं लगता कि उनका कोई विरोध कर रहा है।

कैफ के लिए सभी कांग्रेसी शनिवार को एक मंच पर नजर जाए। विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष श्यामकृष्ण पांडेय, शहर अध्यक्ष अभय अवस्थी सहित सभी पदाधिकारियों प्रेस कांग्रेस के दौरान मौजूद रहे। विधायक और जिला एवं शहर अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया कि कैफ के लिए सभी कांग्रेसी एकजुट हैं और हाईकमान का फैसला सबको मान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed