फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   was bhagat singn and azad was freedom fighter

भगत-आजाद फ्रीडम फाइटर थे या नहीं, सरकार को नहीं पता

Wed, 01 May 2013 01:09 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 01 May 2013 01:09 PM IST
विज्ञापन
was bhagat singn and azad was freedom fighter

देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करने वाले घोषित तौर पर स्वतंत्रता सेनानी थे या नहीं, इसका भारत सरकार के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं है।

विज्ञापन


इस बारे में राजधानी की आरटीआई एक्टिविस्ट ऐश्वर्या पाराशर ने सूचना के तहत यह जानकारी मांगी थी। इस पर सरकार ने गोलमोल जवाब दिया।

ऐश्वर्या ने प्रधानमंत्री कार्यालय को 25 मार्च को पत्र लिखकर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, नेताजी सुभाषचंद्र बोस और मंगल पांडेय को स्वतंत्रता सेनानी घोषित करने के आदेशों की कॉपी मांगी थी।
विज्ञापन


इस पर पीएमओ ने उनके पत्र को गृह मंत्रालय को फॉरवर्ड कर सूचना देने को कहा था। मंत्रालय के जन सूचना अधिकारी व स्वतंत्रता सेनानी प्रभाग निदेशक आरसी नायक ने जवाबी पत्र में गोल मोल जवाब देते हुए कोई घोषणा दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने जवाब में मंत्रालय ने कहा कि इन सभी व्यक्तित्व ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में वीरगति पाई, यह है एक ऐतिहासिक तथ्य है। लेकिन स्वतंत्रता सैनिक सम्मान पेंशन स्कीम 1980 के तहत अनिवार्यताओं को पूरा करने वालों को फ्रीडम फाइटर डिवीजन ही पेंशन देती आई है। यह काम मंत्रालय से संबंधित नहीं है।

सरकार द्वारा इस तरह की सूचना दिया जाना ऐश्वर्या ने निराशाजनक बताया है। उनका कहना है कि इस तरह के डिप्लोमेटिक जवाब देना धोखा देना है।

अगर उनके पास इन फ्रीडम फाइटर्स को जायज सम्मान देने संबंधित दस्तावेज नहीं हैं, या ऐसा कोई आदेश कभी दिया ही नहीं गया तो इसका साफ जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed