{"_id":"62f62ed413dd9e2bb3649958","slug":"zimbabwe-will-also-take-berekas-diesel-engine-said-anjali-goel-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्बाब्वे भी बरेका से लेगा डीजल इंजन: प्रदर्शनी में बरेका की उपलब्धियां, रेल इंजन सेनानियों को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्बाब्वे भी बरेका से लेगा डीजल इंजन: प्रदर्शनी में बरेका की उपलब्धियां, रेल इंजन सेनानियों को समर्पित
Fri, 12 Aug 2022 04:13 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 12 Aug 2022 04:13 PM IST
सार
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बीएलडब्लू के सूर्य सरोवर में महाप्रबंधक अंजलि गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बीएलडब्लू अब जिंबाब्वे के लिए भी डीजल रेल इंजन बनाएगा।
विज्ञापन
अमृत शक्ति रेल इंजन को सेनानियों को समर्पित करती बरेका महाप्रबंधक अंजलि गोयल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बीएलडब्लू के सूर्य सरोवर में महाप्रबंधक अंजलि गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बीएलडब्लू पहले से दूसरे देशों के लिए डीजल रेल इंजन बनाता रहा है। अब इस बार जिंबाब्वे में भी संपर्क किया है। इसके अलावा म्यांमार का एक प्रतिनिधिमंडल कारखाना आया हुआ है। उन्होंने बताया कि बरेका अपने उपलब्धियों के क्रम में आगे 12000 हॉर्स पावर के रेल इंजन बनाने पर काम कर रहा है। इस पर रेलवे भवन की ओर से आगे की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
प्रदर्शनी में बरेका की उपलब्धि, रेल इंजन सेनानियों को समर्पित
सूर्य सरोवर में बरेका की उपलब्धि पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। कारखाने के शिलान्यास से लेकर अब तक की उपलब्धियों के बारे में दर्शाया गया है। इस दौरान यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों और यहां की कर्मचारियों ने कई प्रस्तुति दी। देशभक्ति आधारित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। इसके बाद महाप्रबंधक ने कारखाना में छह हजार अश्व शक्ति क्षमता के अमृत शक्ति रेल इंजन को सेनानियों को समर्पित किया। बताया कि यह आजादी के 75वें साल के गौरवशाली अवसर पर बरेका का 1964वां रेल इंजन है। इसके पहले देश बरेका ने 1964 में पहला रेल इंजन तैयार की थी।