फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Zig-zag barricading at major Shiva temples, maintain sensitive and dignified behavior towards the general public

Varanasi News: प्रमुख शिवालयों पर जिग-जैग बैरिकेडिंग, आमजन से संवेदनशील और मर्यादित व्यवहार रखें

Tue, 10 Feb 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Zig-zag barricading at major Shiva temples, maintain sensitive and dignified behavior towards the general public
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सोमवार को कैंप कार्यालय स्थित सभागार में राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में यातायात व्यवस्था और महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य संवेदनशीलता और मर्यादा के साथ होना चाहिए। आमजन से अच्छा व्यवहार रखें।
विज्ञापन

सभी राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में साप्ताहिक समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए गए। महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात और कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया। प्रमुख शिवालयों पर जिग-जैग बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से निगरानी के निर्देश दिए गए। जाम संभावित स्थलों पर विशेष ट्रैफिक प्लान बनाने और नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अवैध पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed