{"_id":"57b37e9e4f1c1b77766ebc64","slug":"youths-set-tricolor-marathon-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा मैराथन में युवाओं ने लगाई रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा मैराथन में युवाओं ने लगाई रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 17 Aug 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को बेलवररिया में आयोजित तिरंगा मैराथन में युवाओं ने दमखम दिखाया। इसमें सीनियर वर्ग में छह हजार मीटर की रेस सबसे पहले पूरी कर बबियाव के मुकेश यादव ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, जूनियर वर्ग में 1500 मीटर की दौड़ में बरियासनपुर के महाजन राय ने बाजी मारी। युवा मंडल और समाज संगठन शिवपुर की ओर से आयोजित दौड़ में डॉ. एके पटेल ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया।
तिरंगा मैराथन में युवाओं की टीम ने बेलवरिया से मुर्दहा तक दौड़ लगाई। प्रतिभागियों के आगे तिरंगा लिए घुड़सवार तो पीछे मोटर साइकिल से युवाओं की टीम भारत माता के जयकारे लगाते चल रही थी। सड़क किनारे खडे़ दर्शक तालियां बजाकर धावकों का उत्साह बढ़ा रहे थे। छ हजार मीटर की दौड़ में चौबेपुर के प्रकाश यादव ने दूसरा और लालपुर स्टेडियम के अर्जुन ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। चंदन कुमार, अजीत यादव, पंकज कुमार, सन्तोष कुमार पटेल, विकास, आकाश कुमार पटेल और नंदलाल यादव को सांत्वना पुरस्कार मिला।
जूनियर वर्ग की 15 सौ मीटर की दौड़ में चौबेपुर के नंदलाल यादव को दूसरा और अवलेशपुर के नीरज यादव को तीसरा पुरस्कार मिला।
जयप्रकाश यादव, विजय कुमार, हीरा यादव, बृजेश यादव, अभिषेक पटेल और शिवप्रकाश को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। नेहरू युवा केंद्र के उप निदेशक कमलेश नारायन दूबे ने और चौकी प्रभारी रामप्रीत यादव ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया। कार्यक्रम संयोजक अशोक पटेल ने कहा कि यह तिरंगा मैराथन शहीदों को समर्पित है। ऐसे आयोजन से युवाओं में देश प्रेम की भावना बढ़ती है। इस मौके पर डॉ. शालिनी कटियार, युवा मंडल अध्यक्ष लालबहादुर पटेल, एसआई भगउती यादव, मनीष सिंह अरविंद पटेल, धर्मेन्द्र यादव, जयप्रकाश, अजय पटेल, गणेश प्रसाद, दिनेश मौर्या और दिलीप विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।