फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur Sister takes life in shock after hearing of brother death mourning deaths wrestler son and daughter

मिर्जापुर: भाई की मौत की खबर सुन सदमे में बहन ने भी दी जान, पहलवान के बेटे-बेटी की मौत से गांव में मातम

Sat, 10 Oct 2026 11:15 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 10 Oct 2026 11:15 AM IST
सार

अदलहाट थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में जाने-माने पहलवान रामाश्रय यादव के बेटे शेषनाथ यादव उर्फ गोलू और बेटी अनुष्का की मौत हो गई। गोलू का शव कुएं में फंदे से लटका मिला। भाई की मौत की खबर के बाद बहन ने भी घर में फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

विज्ञापन
Mirzapur Sister takes life in shock after hearing of brother death mourning deaths wrestler son and daughter
भाई-बहन की माैत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

अदलहाट थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में शनिवार की सुबह एक ही परिवार में दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया। 18 वर्षीय युवक का शव कुएं पर फंदे से लटका मिला। भाई की मौत की सूचना मिलने पर उसकी 20 वर्षीय बहन ने भी घर के अंदर फंदे से लटक गई। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा है। गांव में भी शोक का माहौल है।

विज्ञापन


हाजीपुर गांव निवासी रामआसरे यादव ने बताया कि के  शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाया और इसके बाद सोने चले गए। शनिवार की सुबह वह टहलने के लिए घर से निकले थे। सुबह करीब पांच बजे जब वह लौटकर आए तो उनके पुत्र शेषनाथ यादव उर्फ गोलू (18) का शव कुएं पर फंदे से लटका मिला। बेटे की मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Trending Videos

शव को कब्जे में लिया गया

इसी बीच भाई की मौत की खबर सुनकर उसकी  बहन अनुष्का (20) सदमे में आ गई। परिजनों के मुताबिक, वह भाई की मौत का दुख बर्दाश्त नहीं कर सकी और घर के अंदर फंदे से लटक गई। जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल नीचे उतारकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 

एक ही सुबह बेटे और बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर अदलहाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मौतों के संबंध में जानकारी जुटाई और नियमानुसार कार्रवाई शुरू की। अदलहाट थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। दोनों मौतों के संबंध में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed