फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yuva Parishad against CJP Justice March Kashi slogans raised against Rahul Gandhi support Election Commission

सीजेपी के अगेंस्ट युवा परिषद: काशी में निकाला न्याय मार्च, राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी; चुनाव आयोग के समर्थन

Sat, 10 Oct 2026 01:13 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 10 Oct 2026 01:13 PM IST
सार

वाराणसी में युवा परिषद ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में सुभाष मंदिर से मुंशी प्रेमचंद स्मृति द्वार तक न्याय मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। परिषद के नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी निष्पक्षता और कथित विदेशी फंडिंग से जुड़े आरोपों की जांच की मांग उठाई।

विज्ञापन
Yuva Parishad against CJP Justice March Kashi slogans raised against Rahul Gandhi support Election Commission
युवा परिषद ने निकाला न्याय मार्च। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में युवा परिषद ने शनिवार को वाराणसी में न्याय मार्च निकाला। सुभाष मंदिर से मुंशी प्रेमचंद स्मृति द्वार तक निकाले गए मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने और मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफा मांगने की आलोचना की। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं के समर्थन में आवाज उठाई।

विज्ञापन




युवा परिषद की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मार्च का नेतृत्व खुशी रमन भारतवंशी और प्रज्ञा परमिता महारी ने किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर अपनी मांगें रखीं। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई, कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान देने वालों पर कार्रवाई और जॉर्ज सोरोस से जुड़े आरोपों की जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं के इस्तीफे की मांग वाले नारे भी लगाए गए।

विज्ञापन
Trending Videos

राहुल गांधी और अभिजीत दीपके पर लगाए आरोप
प्रदर्शन के दौरान युवा परिषद के नेताओं ने राहुल गांधी और कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके पर निशाना साधा। खुशी रमन भारतवंशी और प्रज्ञा परमिता महारी ने सवाल उठाया कि प्रदर्शन और आयोजनों के लिए धन कहां से आ रहा है। उन्होंने विदेशी फंडिंग की जांच कराने की मांग भी की। हालांकि, फंडिंग और अन्य आरोपों के समर्थन में कोई दस्तावेज या स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं कराई गई।

युवा परिषद की बीएचयू चेयरपर्सन जीनत रहमान ने कहा कि यदि राहुल गांधी को चुनाव में वोट चोरी का संदेह है तो उन्हें पहले अपनी पार्टी और उन राज्यों में चुनावी प्रक्रिया पर सवालों का जवाब देना चाहिए, जहां कांग्रेस सत्ता में है या गठबंधन का हिस्सा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग को अनुचित बताते हुए कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता और स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी है। रहमान ने मतदाता सूची से कथित फर्जी नाम हटाए जाने को लेकर भी कांग्रेस पर आरोप लगाए। उनका दावा था कि मतदाता सूची में सुधार से कांग्रेस असहज है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

Yuva Parishad against CJP Justice March Kashi slogans raised against Rahul Gandhi support Election Commission
राहुल गांधी के खिलाफ नाराजगी। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ के लिए आरोप लगाने का दावा
युवा परिषद के नेता डॉ. एपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजनीतिक रूप से कमजोर करना है। जिला प्रमुख सत्यम राय ने कहा कि परिषद चुनाव आयोग के समर्थन में अपना आंदोलन तेज करेगी।

नेता मयंक श्रीवास्तव ने युवाओं से प्रदर्शन में उठाए गए मुद्दों पर आगे आने की अपील की। संगठन मंत्री दक्षिता भारतवंशी ने कहा कि संविधान और देश के हितों से जुड़े मुद्दों पर परिषद पीछे नहीं हटेगी। महासचिव सृष्टि त्यागी ने सनातन संस्कृति और देश के खिलाफ कथित गतिविधियों का विरोध करने की बात कही।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग का विरोध करते हुए चुनाव आयोग के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम में शामिल नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने के बजाय चुनावी प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की जांच तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed