फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth should become job givers, not job seekers

Varanasi News: नौकरी करने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बनें युवा

Tue, 15 Jul 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Youth should become job givers, not job seekers
एमएसएमई विभाग, औद्योगिक आस्थान चांदपुर के सभागार में लघु उद्योग भारती काशी प्रांत और एमएसएमई डीएफओ के संयुक्त प्रयास से नए युवाओं को उद्यमी बनने को प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि आईआईटी बीएचयू के रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग के प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि उद्यमी बनने के लिए आपके भीतर आत्मविश्वास का होना जरूरी है। किसी चुनौती पूर्ण कार्य करने की ललक होनी चाहिए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के तौर पर एमएसएमई के प्रभारी सहायक निदेशक राजेश चौधरी ने कहा कि भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर उद्योग स्थापित करना बहुत आसान हो गया है। लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि हमारा संगठन नए युवाओं के लिए काफी अच्छा कार्य कर रहा है। उन्हें उद्योग स्थापित करने में मदद, पूंजी दिलवाने के साथ ही बिक्री करवाने और बाजार उपलब्ध कराने में मदद कर रहा है। सहायक निदेशक एमएसएमई वीरेंद्र राणा, रितेश बरनवाल और लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष ज्योति शंकर मिश्रा ने भी विचार रखे। संचालन संजय रस्तोगी और धन्यवाद प्रत्यूष श्रीवास्तव ने दिया। कार्यक्रम में वीरेंद्र राणा, रितेश बरनवाल, ज्योति शंकर मिश्रा, नयन गुप्ता, अभय गुप्ता, गुलजारी लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed