फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth murder in love affair in jaunpur

प्रेम प्रसंग में युवक की धारदार हथियार से हत्या, खून से रंग गया बिस्तर

Sat, 06 Jan 2018 02:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 06 Jan 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
Youth murder in love affair in jaunpur
demo pic
प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर का है। जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के दुगौली खुर्द गांव में गुरुवार की रात धारदार हथियार से हमलाकर एक युवक की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक युवती समेत चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
विज्ञापन


दुगौली खुर्द गांव निवासी लालजी सिंह का पुत्र विजय प्रताप सिंह राजन (35) घर से पांच सौ मीटर दूर पंपिंगसेट पर था। वह अपने पंपिंगसेट पर ही आटा चक्की चलाने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक विजय प्रताप के भाई चंद्र प्रताप ने कहा है कि रात करीब साढ़े आठ बजे वह भाई के लिए खाना लेकर पंपिंगसेट पर गया तो वहां बल्ब जल रहा था। उसने देखा कि वहां एक लड़की खड़ी थी और पांच छह की संख्या में धारदार हथियार लिए लोग भाई को मार रहे थे। 

गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान

Youth murder in love affair in jaunpur
Demo Pic
भाई चंद्र प्रताप ने कहा है अकेले होने के कारण वह डर गया। वह शोर मचाते हुए बस्ती की तरफ भागा। शोर सुनकर बड़ी संख्या में गांव के लोग पहुंच गए। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते तबतक हमलावर वहां से फरार हो चुके थे। करीब जाकर लोगों ने देखो तो राजन की मौत हो चुकी थी।

उसकी गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। बिस्तर पर खून फैला हुआ था। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय, सीओ विनय द्विवेदी के साथ बदलापुर, महराजगंज, सिंगरामऊ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

चंद्र प्रताप की तहरीर पर एक युवती, दुगौली खुर्द गांव निवासी मुरली के पुत्र राधे व ओमकार के अलावा छोटेलाल के पुत्र बृजेश और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय का कहना है कि मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत सात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहली नजर में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। आरोपी लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed