{"_id":"5b7929fc42c792464f496353","slug":"youth-murder-in-chandauli-police-detained-his-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गा खिलाने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले का उस्तरे से रेता गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्गा खिलाने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले का उस्तरे से रेता गला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर पर बैठकी करने, शराब और मुर्गा खिलाने से मना करने पर जान से मारने की धमकी मिलने से आजिज एक मजदूर ने शनिवार की रात बदरे आलम (45) की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी इकबाल को गिरफ्तार कर लिया।
रविवार की शाम मुगलसराय कोतवाली में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मलोखर के मुहम्मदपुर निवासी आपराधिक प्रवृत्ति का बदरे आलम अकेले रहता था। उसकी पत्नी और बच्चे अलग रहते हैं। बुनकर इकबाल मलोखर गांव में ही अली अहमद के मकान में किराए पर रहता है।
इकबाल ने बताया कि बदरे आलम अक्सर मेरे घर बैठकी करता था। जबरन शराब और मुर्गा मंगाता था। इसी वजह से पत्नी मायके चली गई। बैठकी से मना करने पर बदरे आलम जान से मारने की धमकी देता था। इकबाल ने बताया कि शनिवार की रात मैंने बदरे आलम के साथ शराब पी।
विज्ञापन
रात में जब बदरे नशे में हो गया तो मैंने उस्तरे से उसका गला रेत दिया। एएसपी देवेंद्र नाथ, सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। एएसपी और सीओ ने बताया कि बदरे आलम पर कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इसकी पड़ताल की जा रही है।