{"_id":"5a5757a54f1c1bc5188b459d","slug":"youth-killed-his-brother-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः सगा भाई ही निकला युवक का कातिल, हत्या करने का कारण स्तब्ध कर देने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासाः सगा भाई ही निकला युवक का कातिल, हत्या करने का कारण स्तब्ध कर देने वाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
पुुलिस गिरफ्त में आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गाजीपुर में नौ दिन पहले हुई युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। युवक की हत्या की हत्या उसके सगे भाई ने की थी। हत्या करने के पीछे का कारण सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया।
जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव के बाहर आठ दिन पूर्व आलू के खेत में मिले युवक का शव मिला था। एसपी सिटी प्रदीप दूबे ने बुधवार को इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि मृतक के सगे भाई ने ही दोस्त के साथ मिलकर हत्या की थी और शव आलू के खेत में फेंक दिया था।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ऊनी शाल भी हत्यारोपियों के निशानदेही पर बरामद कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि जलालाबाद निवासी मिठ्ठू पासवान की एक जनवरी की रात हत्या कर शव आलू के खेत में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। बुधवार की सुबह थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे।

भागने के फिराक में थे आरोपी
demo pic
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की मिठ्ठू पासवान की हत्या में शामिल उसका सगा भाई सुनील पासवान और नंदलाल बसफोर जलालाबाद चौराहे से कहीं भागने के फिराक में वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पाकर सक्रिय हुई पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करके दोनों को धर दबोची।
एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए मृतक के सगे भाई ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मृतक शराब के नशे में अपनी छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इस पर उसे मना किया तो वह नहीं माना और दोनों में मारपीट हो गई।
इस दौरान ऊनी शाल से गला कसकर दबा दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई। मौत होने पर उसके शव को आलू के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ऊनी शाल बरामद कर लिया गया।