फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth in Varanasi extend their support to Israel by getting tattoo

Israel-India Relations: वाराणसी में युवाओं ने टैटू बनाकर इस्राइल को दिया समर्थन, वायरल हो रहा ये वीडियो

Thu, 12 Oct 2023 12:49 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 12 Oct 2023 12:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें शहर के युवा इस्राइल को अपना समर्थन देते हुए टैटू बनवा रहे हैं।

विज्ञापन
Youth in Varanasi extend their support to Israel by getting tattoo
Israel-India Relations: वाराणसी में युवाओं ने टैटू बनवाकर इजराइल को दिया समर्थन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल पर हमास आतंकवादियों द्वारा किए गए हमलों के बीच भारत ने इस्राइल को समर्थन देने की बात कही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें शहर के युवा इस्राइल को अपना समर्थन देते हुए टैटू बनवा रहे हैं। टैटू बनवाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी में जज बोले: दुष्कर्म के मामले में 90 की जगह 96 दिन में दाखिल किया आरोप पत्र,आरोपी को पहुंचा लाभ
विज्ञापन

बता दें कि भारत में मौजूद इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने भी भारत के समर्थन पर प्रतिक्रिया दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में एक खास महत्व रखता है। भारत का इस्राइल को समर्थन आतंकवाद की गहरी समझ पर आधारित है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा सोशल मीडिया भारतीय लोगों के समर्थन से भरा पड़ा है। हम इसकी सराहना करते हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि भारत आतंकवाद को जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

Youth in Varanasi extend their support to Israel by getting tattoo
इस्राइल-हमास के बीच युद्ध जारी। - फोटो : Social Media

क्या है मामला?
शनिवार को हमास के लड़ाकों द्वारा एक आश्चर्यजनक हमले में गाजा की सीमा का उल्लंघन करने के एक दिन बाद इस्राइल और हमास के बीच लड़ाई तेज हो गई है। हमास के रॉकेट हमलों और जमीनी हमले में मरने वालों की संख्या रविवार को 400 से अधिक हो गई, जबकि 2000 अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है।

टाइम्स ऑफ इस्राइल ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि गाजा में कई इस्राइलियों को बंधक बना लिया गया था। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑपरेशन का पहला चरण हमारे क्षेत्र में घुसने वाली कई दुश्मन ताकतों के खात्मे के साथ समाप्त हो गया था।

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए दावा किया कि उसने एक खतरनाक युद्ध शुरू किया है। इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) उनकी क्षमता को कमजोर करने के लिए अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed