फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth dies in harsh firing on Diwali in Varanasi four friends sued for robbery and murder

गमगीन हुआ खुशियों का माहौल: वाराणसी में दिवाली पर हर्ष फायरिंग में युवक की मौत, 4 दोस्तों पर लूट और हत्या का मुकदमा

Fri, 05 Nov 2021 10:41 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 05 Nov 2021 10:41 AM IST
सार

वाराणसी में दिवाली की रात पांच दोस्त शराब के नशे में धुत होकर अपनी अवैध पिस्टल से फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक पिस्टल से निकली गोली सामने खड़े युवक को जा लगी। 

विज्ञापन
Youth dies in harsh firing on Diwali in Varanasi four friends sued for robbery and murder
हर्ष फायरिंi - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शराब के नशे में धुत होकर दिवाली पर पिस्टल से हर्ष फायरिंग करना वाराणसी में पांच दोस्तों को महंगा पड़ गया। पिस्टल से चली गोली एक दोस्त के गर्दन को आरपार कर गई। आनन-फानन घायल को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सिगरा पुलिस ने दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। उनके कब्जे से दो पिस्टल भी बरामद हुआ। वहीं मृतक के पिता ने चार युवकों पर लूट, हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया है। पिशाचमोचन कॉलोनी निवासी गोपाल श्रीवास्तव का पुत्र चंदन श्रीवास्तव उर्फ अमन (28 ) दिवाली पर गुरुवार रात अपने दोस्त देवेश, सचिन, जीतू और सतीश पाल के साथ शराब पी।
विज्ञापन


इसके बाद पांचों देर रात कामायनी नगर कॉलोनी पार्क में खुद के अवैध पिस्टल से फायरिंग करने लगे। इसी बीच निकली एक गोली चंदन के गर्दन को आरपार कर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तुरन्त ही चंदन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदन के पिता ने दोस्त देवेश, सचिन, जीतू और सतीश पाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि सभी ने बेटे संग मारपीट की औऱ लूट के बाद सचिन ने गोली मारकर हत्या कर दी। 

सभी के खिलाफ पहले से आपराधिक मुकदमे

इंस्पेक्टर सिगरा अनूप कुमार शुक्ला के अनुसार दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तफ्तीश में सामने आया कि आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में चंदन और उसके दोस्त पहले भी जेल जा चुके हैं। पूछताछ में यह भी पता लगा कि चंदन अपने परिजनों को गुमराह करता था कि वह शहर से बाहर रह कर काम करता है, जबकि वह यहीं अपने दोस्तों के साथ ही रहता था। सभी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

गला दबाकर 16 वर्षीय किशोर की हत्या,खेत में मिला शव

रोहनिया थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित सुइचक उसरा बस्ती के पीछे एक खेत में शुक्रवार सुबह एक 16 वर्षीय किशोर के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नगर पंचायत गंगापुर के आजाद नगर वार्ड नंबर 2 के निवासी  दीपक हरिजन पुत्र द्वारका हरिजन के तौर पर हुई है। गला दब कर हत्या करने की आशंका है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed