{"_id":"610aefaa8ebc3ec3871a3416","slug":"youth-dies-after-consuming-poison-at-banaras-railway-station-varanasi-news-vns604320457","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस रेलवे स्टेशन पर जहर खाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस रेलवे स्टेशन पर जहर खाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार शाम संदिग्ध हाल में किशोरी और एक युवक अचेतावस्था में मिले। एक आटो चालक ने दोनों को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी हुई है।
बुधवार को शाम करीब चार बजे स्टेशन के सर्कुलेटिंग परिसर में 14 वर्षीय किशोरी और लगभग 35 वर्षीय युवक उल्टी करने लगे। दोनों को उल्टी करते देख लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एक आटो के जरिये मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं किशोरी की भी हालत चिकित्सकों ने गंभीर बताई है।
चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची कबीरचौरा चौकी पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है। किशोरी मिर्जापुर जिले की बताई जा रही है।