{"_id":"6a8ecee988a3b9dd7c0f62f8","slug":"youth-dies-after-being-struck-by-lightning-during-heavy-rain-in-varanasi-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से युवक मौत: सीने पर रखा था मोबाइल, बेटे को हरकत नहीं करता देख मां की निकली चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से युवक मौत: सीने पर रखा था मोबाइल, बेटे को हरकत नहीं करता देख मां की निकली चीख
Wed, 26 Aug 2026 05:04 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 26 Aug 2026 05:04 PM IST
सार
वाराणसी जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने आशंका जताई कि मोबाइल चलाते समय बिजली गिरने से मौत हुई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में चोलापुर थाना क्षेत्र के रूपचंदपुर गांव में मंगलवार सुबह बारिश के दौरान बिजली गिरने से विनय यादव (25) की मौत हो गई। कमरे में सीने पर मोबाइल रखकर विनय यादव सो रहा था। परिजनों ने आशंका जताई कि मोबाइल चलाते समय बिजली गिरने से मौत हुई।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान कैलाश यादव के दूसरे नंबर का पुत्र विनय कमरे में सोया था। कमरे की खिड़की खुली थी। सुबह 4 बजे बारिश शुरू हुई तो तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकी। विनय कथित रूप से बिजली की चपेट में आ गया। सुबह जब उनकी मां उषा यादव जगाने कमरे में पहुंची तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
विज्ञापन
पास जाकर देखा तो विनय मृत पड़ा था। उनके सीने पर एक मोबाइल फोन भी पड़ा मिला। बेटे को हरकत नहीं करता देख मां चीखने चिल्लाने लगी। परिजन तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आशंका जताई है कि घटना के समय विनय मोबाइल चला रहा था।
विज्ञापन
बारिश के दौरान नेटवर्क की वजह से मोबाइल के संपर्क में आने के कारण वह बिजली की चपेट में आ गया होगा। थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि विनय यादव घर पर रहकर भैंस का तबेला चलाता था और परिवार के काम में हाथ बंटाता था। विनय की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।