फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth committed Uchchakagiri wife and husband in varanasi

Varanasi News: साधु के भेष में पहुंचे युवकों ने की उच्चकागिरी, ग्रह दशा ठीक करने के बहाने आभूषण लेकर फरार

Wed, 06 Mar 2024 11:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 11:00 PM IST
सार

Varanasi News: रोहनिया थाना क्षेत्र के मूड़ादेव गांव में उच्चकागिरी की सूचना पर हड़कंप मच गया। पीड़ित दंपति ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Youth committed Uchchakagiri wife and husband in varanasi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के मूड़ादेव गांव में साधु के भेष में पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने दंपती को ग्रह दशा ठीक नहीं होने का झांसा दिया और दो अंगूठी और सोने की चेन लेकर फरार हो गए। बुधवार को दंपती ने थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


प्रेमशंकर सिंह ने बताया कि मंगलवार को दो युवक घर पहुंचे। पत्नी मिथिलेश सिंह से कहा कि हाथ में अंगूठी और गले में सोने का चेन जो पहना है, यह निकाल दीजिए। इसी के कारण ग्रह दशा खराब चल रही है। दोनों चीजों को एक पोटली में रखकर बंद कर दीजिए और इससे ग्रह दशा ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन


युवकों ने एक लोटा जल मंगाया और उसे अर्घ्य देने को कहा। फिर कहा कि पोटली को तीन दिन बाद खोलिएगा। दोनों वहां से चले गए। शंका होने पर जब पोटली खोली तो वह खाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed