{"_id":"67a1112513af754020094578","slug":"youth-clashed-with-police-in-varanasi-attempt-made-tear-the-uniform-miscreants-hid-in-house-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में पुलिस से भिड़े युवक : वर्दी फाड़ने का प्रयास, धक्का दे घर में छिप गए मनबढ़; खूब हुआ परपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में पुलिस से भिड़े युवक : वर्दी फाड़ने का प्रयास, धक्का दे घर में छिप गए मनबढ़; खूब हुआ परपंच
Tue, 04 Feb 2025 03:26 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 04 Feb 2025 03:26 AM IST
सार
कपसेठी थाना क्षेत्र में युवकों को हिरासत में लेने पहुंची पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वे लोग पुलिस से ही उलझ गए। जीप से भागकर अपने-अपने घर में छिप गए। पुलिस को महिलाओं का भी विरोध झेलना पड़ा।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
UP Crime : कपसेठी थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में सोमवार की दोपहर एक विवादित जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में मारपीट कर रहे थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जब उन्हें थाने ले जाने के लिए गाड़ी में बैठाने लगी। इस पर एक पक्ष का मनबढ़ युवक पुलिस कर्मियों से उलझ गया और वर्दी फाड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के रीवा जिला निवासी रमेश कोरी नेवादा गांव के सुशील राजभर के परिवार से जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी बीच सुशील के पक्ष से एक युवक मौके पर पहुंचा और मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
पुलिस कर्मी पहुंचे और रमेश, सुशील व मारपीट करने वाले युवक को जीप में बैठाने लगे तो वह पुलिस कर्मियों से उलझ गया। पुलिस के और जवान मौके पर आए तो वह भाग कर अपने घर में घुस गया। फिर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस कर्मी उसके घर की ओर बढ़े तो काफी संख्या में महिलाएं दरवाजे पर खड़ी होकर कहासुनी करने लगीं। अंतत: पुलिस कर्मी रमेश और सुशील को लेकर कपसेठी थाने गए और शांतिभंग के आरोप में उनका चालान कर दिए।
इस संबंध में एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।