फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man killed hitting frying pan in varanasi accused custody took horrific step after argument

Varanasi : कहासुनी के बाद बाैखलाया किरायेदार, तवे से वार कर युवक को किया लहूलुहान, माैत; आरोपी हिरासत में

Mon, 20 Jan 2025 01:35 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 01:35 AM IST
सार

Varanasi News : युवक के ऊपर हमले की सूचना मिलते ही माैके पर लक्सा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। घायल को मंडलीय अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Young man killed hitting frying pan in varanasi accused custody took horrific step after argument
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लक्सा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीकुंड में रविवार की देर रात एक युवक पर तवे से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पाकर लक्सा थाने की पुलिस और कमिश्नरेट के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


लक्सा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीकुंड स्थित शशिकांत झा के मकान में राहुल सेठ (32) के अलावा राजानी रवि योगेश बतौर किरायेदार दो साल से रह रहे थे। राहुल सेठ रविवार की देर रात घर आकर पत्नी और बच्चों से गाली-गलौज कर रहा था। गुजरात के जामनगर का मूल निवासी राजानी रवि ने गाली-गलौज का विरोध किया। 
विज्ञापन


इस पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। उसी दौरान राजानी रवि ने अपने कमरे से तवा लाकर राहुल सेठ पर वार किया। राहुल के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। परिजन आनन-फानन में उसे मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि राहुल दारानगर का मूल निवासी था। वह बीते दो साल से किराए के मकान में रहकर साड़ी की दुकान में काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed