फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man jumps in Varuna river near Bagwanala in varanasi

वाराणसीः बगवानाला के पास युवक ने वरुणा नदी में लगाई छलांग, तीन घंटे बाद मिला शव

Mon, 12 Jul 2021 06:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 12 Jul 2021 06:36 PM IST
सार

वाराणसी के जैतपुरा थाना अंतर्गत बगवानाला के पास सोमवार की दोपहर करीब एक बजे एक युवक ने वरुणा नदी में छलांग लगा दी। जैतपुरा पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाकर युवक की तलाश शुरू की। शाम करीब चार बजे युवक के शव को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Young man jumps in Varuna river near Bagwanala in varanasi
drown

विस्तार

वाराणसी के जैतपुरा थाना अंतर्गत बगवानाला के पास सोमवार की दोपहर करीब एक बजे एक युवक ने वरुणा नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। घटनास्थल जैतपुरा और कैंट थाना क्षेत्र की सीमा पर होने के कारण दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


कुछ देर तक सीमा विवाद के बाद जैतपुरा पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाकर युवक की तलाश शुरू की। शाम करीब चार बजे युवक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। दोपहर एक बजे के करीब बगवानाला के पास वरुणा कॉरिडोर पर एक 20 वर्षीय युवक टहल रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान उसने पानी में छलांग लगा दी और नदी के दूसरी छोर की ओर बढ़ने लगा। इस दौरान गहराई ज्यादा होने के कारण वह पानी में समा गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों के अनुसार वह कुछ दिनों से वरुणा कॉरिडोर के आसपास घूम रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि वरुणा कॉरिडोर पर कुछ लोग युवक को पीट रहे थें। जिनसे बचने के लिए वह वरुणा नदी में कूद गया और इधर उधर भागने लगा। तभी वह डूब गया। युवक को डूबता देख उसे पीटने वाले मौके से भाग निकले।हालांकि पुलिस की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed