{"_id":"662b7476abee95267f06178d","slug":"young-man-dies-due-to-drowning-ganga-river-in-varanasi-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली खुशी: घर पर आने वाली थी बारात, उससे पहले मिली भाई के मौत की खबर, जानें- कैसे हुआ दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली खुशी: घर पर आने वाली थी बारात, उससे पहले मिली भाई के मौत की खबर, जानें- कैसे हुआ दर्दनाक हादसा
Fri, 26 Apr 2024 03:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 26 Apr 2024 03:02 PM IST
सार
Varanasi News: मल्लाहों की मदद से उसे बाहर निकाल कर लाया गया और इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोहित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक रोहित की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहित के घर उसकी बहन के शादी की तैयारी चल रही थी। बारात और दुल्हे की कैसे खातिरदारी की जाए इसके लिए पूरा परिवार इधर-उधर भाग दौड़ कर रहा था, लेकिन बारात से पहले रोहित के मौत की खबर जब उसके घर पहुंची तो परिवार के साथ ही आस-पड़ोस में भी मातम छा गया।
विज्ञापन
दोस्तों के साथ आदमपुर थाना क्षेत्र के रानीघाट पर पूजन के लिए गंगा जल लेने आए रोहित (21) की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, बहन के शादी की खुशी मातम में बदल गई। परिवार के साथ ही आस-पड़ोस के लोग भी घटना के कारण शोकाकुल हैं।
विज्ञापन
सारनाथ के रसूलगढ़ निवासी श्यामबाबू राजभर की बेटी की शादी शुक्रवार को थी। रात में बारात आने वाली थी। श्यामबाबू राजभर का बेटा रोहित राजभर (21) पूजन के लिए अपने साथियों के साथ गंगा से जल लेने रानी घाट आया था।
विज्ञापन
डिब्बे में गंगाजल भरने के दौरान वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसके अन्य साथी घाट पर थे। रोहित को डूबता देख सभी शोर मचाने लगे।