वाराणसी में तेज रफ्तार का कहर: बेकाबू पिकअप ने ऑटो में मारी टक्कर, हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Varanasi News: पिकअप की टक्कर से ऑटो में सवार युवक की मौत हो गई। घटना के दौरान चालक वॉशरूम गया था, जिससे उसकी जान बच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरामोड़ बाईपास मोड़ पर सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ। खड़ी ऑटो में पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ऑटो में बैठा बाबू (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस ने खून से लथपथ बाबू को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बाबू की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ये है मामला
नगर के तपोवन निवासी बाबू (25) पुत्र स्वर्गीय पप्पू ऑटो चालक संदीप के साथ आटो में बैठकर टेंगरामोड़ गया था। चालक सड़क किनारे ऑटो खड़ी कर वॉशरूम के लिए चला गया। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: पारिवारिक कलह में पिता ने दो बच्चों के साथ गंगा में छलांग लगाई, शख्स बचा, दोनों मासूम लापता
घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी। एकलौते बेटे की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.