{"_id":"6694c2febe9ee7a0ce02a3b2","slug":"young-man-died-after-hit-by-magic-in-varanasi-2024-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Accident: युवक को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकराकर पलटी मैजिक, एक की मौत; नाराज लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Accident: युवक को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकराकर पलटी मैजिक, एक की मौत; नाराज लोगों ने लगाया जाम
Mon, 15 Jul 2024 12:04 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:04 PM IST
सार
वाराणसी में सोमवार की सुबह सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रहे युवक को टक्कर मारते हुए एक मैजिक गाड़ी पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में युवक की मौत के बाद घरवालों व स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर रोते बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के कपसेठी मार्ग पर ऑटो का इंतजार कर रहे युवक को तेज रफ्तार मैजिक टक्कर मारते हुए 10 मीटर दूर जाकर पेड़ में टकराकर पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के डोमैला गांव निवासी जीत लाल सोनकर (25) कपसेठी मार्ग पर ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी बीच कछवां रोड की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मैजिक युवक को टक्कर मारते हुए 10 मीटर दूर जाकर पेड़ में टकराकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद मृतक के शव को सड़क पर रखकर परिजनों एवं ग्रामीणों ने कछवां रोड कपसेठी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीण व परिजन मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने आरोपी चालक और उसके साथी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
मृतक तीन भाई में दूसरे नंबर का था। कपसेठी सब्जी मंडी में आढ़त का सह संचालक था। पिता अशोक सोनकर का कहना है कि तीन बेटों में दो बेटे अलग रहते हैं। यही हमारे साथ रहकर हम लोगों का पालन पोषण करता था।
मृतक की शादी बीते 20 अप्रैल को हुई थी। मौके पर पहुंची पत्नी लक्ष्मी सोनकर का रो-रो कर बुरा हाल है। बिलखते हुए पत्नी ने कहा कि कौन सुनेगा मेरी फरियाद, कोई लौटा दे मेरे पति की जान। उसके सवाल का जवाब किसी के पास नहीं था। सभी की आंखें नम थीं।
मृतक की शादी बीते 20 अप्रैल को हुई थी। मौके पर पहुंची पत्नी लक्ष्मी सोनकर का रो-रो कर बुरा हाल है। बिलखते हुए पत्नी ने कहा कि कौन सुनेगा मेरी फरियाद, कोई लौटा दे मेरे पति की जान। उसके सवाल का जवाब किसी के पास नहीं था। सभी की आंखें नम थीं।
मृतक की मां रानी सोनकर का भी रो- रोकर बुरा हाल है। वहीं जाम के चलते 2 घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंचे एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव मिर्जामुराद एवं अन्य थाने की पुलिस ने परिजनों को समझकर जाम समाप्त कराया।
एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मृतक के परिवार को मुआवजे के रूप में एसडीएम राजातालाब द्वारा पांच लाख रुपये दिए जाने की बात कही है। जाम समाप्त होने के बाद आवागमन बहाल हो गया है।
एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मृतक के परिवार को मुआवजे के रूप में एसडीएम राजातालाब द्वारा पांच लाख रुपये दिए जाने की बात कही है। जाम समाप्त होने के बाद आवागमन बहाल हो गया है।