फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man commits suicide by hanging in Varanasi he is Only brother of two sisters

वाराणसी में युवक ने की खुदकुशी: दो बहनों के इकलौते भाई ने फंदा लगाकर दी जान, रात में परिवार संग था खाया खाना

Mon, 28 Mar 2022 01:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Mar 2022 01:31 PM IST
सार

वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा नगर कॉलोनी निवासी विवेक प्रकाश सिंह (33) ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। विवेक दो बहनों के इकलौते भाई था। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। 

विज्ञापन
Young man commits suicide by  hanging in Varanasi he is Only brother of two sisters
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा नगर कॉलोनी में 33 साल के विवेक प्रकाश सिंह ने बीती रात खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी परिजनों को सोमवार सुबह तब हुई जब देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांकने पर विवेक फंदे से लटकता दिखा जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


पत्नी जूही सिंह और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो बहनों के इकलौते भाई था। घटना की सूचना मिलने के बाद फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य संकलन किया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। विवेक ने किस कारण ऐसा खौफनाक कदम उठाया, इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम

पत्नी जूही सिंह के मुताबिक विवेक शराब का आदि था। रविवार रात वह परिवार के साथ खाना खाने के बाद गेस्ट रूम में सोने के लिए चला गया। सोमवार सुबह काफी देर तक गेस्टरूम का दरवाजा नहीं खुला तो जूही ने आवाज लगाई। अंदर से कोई हरकत नहीं होने पर दरवाजे को जोर-जोर से खटखटाया। अनहोनी की आशंकी में बगल के खिड़की से झांका तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक दरवाजे के ऊपर लगे लोहे की एंगल से गमछे के फंदे के सहारे लटक रहा था। जूही ने तत्काल कंट्रोल रूम और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसओ चितईपुर मिर्जा रिजवान बेग फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। विवेक के पिता विद्युत प्रकाश सिंह महाराजगंज में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं।

चार दिन पहले ही पत्नी के साथ महाराजगंज गए थे। सूचना मिलने के बाद वापस लौट आए। विवेक रोहनिया के करसड़ा में सूअर पालन केंद्र चलाता था। विद्युत प्रकाश सिंह मूल रूप से मिर्जापुर के जमालपुर के रहने वाले हैं। 10 साल पहले विश्वकर्मा नगर में घर बनवाकर पत्नी बेटे बहु के साथ रहते थे। विवेक की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसका तीन साल का बेटा  विश्वेश सिंह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed