{"_id":"6626a02838ea23d3740089a2","slug":"young-man-arrested-in-rape-case-in-varanasi-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बरात का इंतजार करती रही दुल्हन, दूल्हा दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार; पुलिस ने ऐसे पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बरात का इंतजार करती रही दुल्हन, दूल्हा दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार; पुलिस ने ऐसे पकड़ा
Mon, 22 Apr 2024 11:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 22 Apr 2024 11:07 PM IST
सार
Varanasi News: पुलिस ने मामले की जांच कर युवक से पूछताछ करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को गोविंद को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सारनाथ थाने में दी गई तहरीर।
- फोटो : i
विस्तार
वाराणसी के काजीसराय क्षेत्र की एक युवती रविवार रात बरात का इंतजार करती रही। उधर, दूल्हे को सारनाथ थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक दूसरी युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दुल्हन और परिजनों को जब दूल्हे की करतूत की जानकारी हुई तो वह सन्न रह गए। साथ ही शादी की तैयारियां भी धरी रह गईं।
विज्ञापन
हरहुआ संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, काजीसराय की युवती की शादी रविवार को रुस्तमपुर निवासी बिजली विभाग के संविदा कर्मी गोविंद कुमार पटेल के साथ होनी थी। दुल्हन के परिजन बरात का इंतजार कर रहे थे,लेकिन आधी रात तक कोई नहीं आया।
विज्ञापन
फोन करने पर पता चला कि दूल्हे गोविंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की जानकारी के लिए रात में ही दुल्हन के परिजन सारनाथ थाने गए। दूल्हे की करतूत पता चलने पर दुल्हन के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, सारनाथ संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, रुस्तमपुर (पंचक्रोशी) निवासी गोविंद और सारनाथ क्षेत्र की एक युवती पिछले चार वर्ष से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। युवती को धोखा देकर गोविंद कहीं और विवाह कर रहा था। जानकारी पाकर युवती ने गोविंद पटेल के खिलाफ सारनाथ थाने में तहरीर दी।