Sports: वॉक ओवर से सुपर लीग में पहुंची यंग हीरोज, यूपी कॉलेज और मदन स्पोर्टिंग क्लब के बीच मुकाबल 1-1 से ड्रॉ
Varanasi News: खेल के दूसरे मिनट में यूपी कॉलेज के शिशिर त्रिवेदी ने गोलकर यूपी कॉलेज को एक गोल की बढ़त दिला दी। इसके बाद यूपी कॉलेज ने छोटे-छोटे पास से के जरिये मदन स्पोर्टिंग क्लब के गोपोस्ट पर हमले किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला फुटबॉल संघ की ओर से बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर मोहम्मद रजाउद्दीन स्मृति जिला फुटबॉल लीग में बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें वॉक ओवर के जरिये यंग हीरोज की टीम ने सुपर लीग में प्रवेश कर लिया। वहीं यूपी कॉलेज और मदन स्पोर्टिंग क्लब के बीच हुआ मुकाबला ड्रॉ हो गया।
पहला मैच यूपी कॉलेज और मदन स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। मैच शुरू होते ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। खेल के दूसरे मिनट में यूपी कॉलेज के शिशिर त्रिवेदी ने गोलकर यूपी कॉलेज को एक गोल की बढ़त दिला दी। इसके बाद यूपी कॉलेज ने छोटे-छोटे पास से के जरिये मदन स्पोर्टिंग क्लब के गोपोस्ट पर हमले किए। मैच का पहला हाफ 1-0 के स्कोर पर छूटा।
दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही दोनों टीमों ने रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 56वें मिनट में मदन स्पोर्टिंग के गुफरान अंसारी ने गोल कर स्कोर 1-1 गोल से बराबर कर मैच ड्रॉ कर दिया। दूसरा मैच यंग हीरोज बनाम बनारस स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला जाना था लेकिन बनारस स्पोर्टिंग की टीम के नहीं आने की वजह से यंग हीरोज को वॉक ओवर मिला।
बाहर हुई मदन और बनारस स्पोर्टिंग क्लब
जिला फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चितहर प्रसाद ने बताया कि लीग में अबतक छह अंक जुटा सकी मदन स्पोर्टिंग और एक अंक हासिल करने वाली बनारस स्पोर्टिंग क्लब की टीम सुपर लीग से बाहर हो गई है। बताया कि आठ अगस्त को दो मुकाबले होंगे। पहला मैच 12 बजे यूपी कॉलेज बनाम इंटर काशी और दूसरा मैच 1:30 बजे यंग हीरोज और किड्स केयर क्लब के बीच खेला जाएगा।