फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi Sarkar's claims fail, sleepless at night, electricity not coming in the daytime

योगी सरकार के दावे फेल, रात में नींद हराम, दिन में भी नहीं आ रही बिजली

Wed, 17 May 2017 04:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 17 May 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
Yogi Sarkar's claims fail, sleepless at night, electricity not coming in the daytime
punjab power

शहर को बिजली कटौती मुक्त घोषित किया गया है लेकिन मंगलवार दिन और रात तथा सोमवार की रात में कई बार बिजली गई। शहर के अलग-अलग हिस्सों में टुकड़ों-टुकड़ों पांच से छह घंटे की कटौती की गई। भीषण गर्मी में बिना सूचना के कटौती से लोगों की नींद हराम हो गई।

विज्ञापन


दिन में भी लोग घरों में बिलबिलाते रहे। महकमा कटौती का कारण लोकल फाल्ट, ओवरलोड से ट्रिपिंग और निर्माण कार्यों में पोल शिफ्टिंग बता रहा है। पारेषण से 24 घंटे बिजली मिल रही है लेकिन वितरण में गड़बड़ी के चलते 24 घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


चेतगंज, पितरकुंडा, हबीबपुरा, सेनपुरा, कचहरी, शिवदासपुर आदि इलाकों में कटौती हुई। तरना फीडर ट्रिप होने के कारण कचहरी, वरुणा पार, अर्दली बाजार, चौक, शंकुलधारा, सुदामापुर, गोदौलिया, डाफी, डीपीएच, लोहता, चांदपुर, शिवदासपुर, महेशपुर, सिंधोरिया कॉलोनी आदि इलाकों में कई चरणों में कटौती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में आज दो से चार घंटे की कटौती

अधिशासी अभियंता डीके त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर रेलवे की विद्युत आपूर्ति चालू करने के लिए रानीपुर, रायल रेजीडेंसी अपार्टमेंट, शिवाजीनगर के आसपास के इलाकों की आपूर्ति बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को सुबह आठ से 10 बजे तक बंद रहेगी।


वहीं अधिशासी अभियंता आरके यादव के अनुसार बस स्टेशन से कैंट रेलवे स्टेशन के बीच सेतु निगम के कार्य के लिए सिगरा प्रथम, द्वितीय के भूमिगत तार डाली जाएगी। इसके चलते सुबह 11 से 1 बजे तक काशी विद्यापीठ, नगर निगम, सिगरा, निराला नगर, औरंगाबाद, सोनिया, छित्तूपुरा आदि इलाकों की आपूर्ति बंद रहेगी।

उधर, नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधीक्षण अभियंता आरडी सिंह के अनुसार एनएच पीडब्ल्यूडी की ओर से पांडेयपुर चौराहे से आजमगढ़ मार्ग और वीडीए की ओर से आशापुर चौराहे से कज्जाकपुरा मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है।


इसके चलते पोल शिफ्टिंग का काम होगा। बुधवार और गुरुवार को कई इलाकों में सुबह 11 से 3 बजे तक कटौती की जाएगी। पांडेयपुर उपकेंद्र से लालपुर फीडर, राय साहब बगीचा, बड़ालालपुर, लमही फीडर संकठा नगर, लेढ़ूपुर, पंचक्रोशी फीडर को दो दिनों के लिए चार-चार घंटे का शटडाउन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed