फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi's minister, ordered to investigate the money taken from patients in district hospital

जिला अस्पताल में मरीजों से पैसे लेने पर भड़के योगी के मंत्री, जांच के आदेश

Thu, 11 May 2017 04:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 11 May 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
Yogi's minister, ordered to investigate the money taken from patients in district hospital
जिला अस्पताल में मरीजों को देखते मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार के उर्जा व जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गुरूवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इसमें मरीजों से पैसा लेने व मरीज के भर्ती होने के बाद उपचार नहीं करने की पुष्टि हुई। प्रभारी मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीएमएस को जांच कर कारवाई करने का आदेश दिया।

विज्ञापन


साथ ही अधिकारियों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी। प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी व वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड के निरीक्षण के दौरान मरीजों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये। इमरजेंसी वार्ड में मरीज घूरा प्रसाद निवासी आवास विकास कालोनी ने बताया कि वह तीन मई से अस्पताल में भर्ती है। लेकिन अभी तक उसकी जांच नहीं कराई गई। इससे उपचार बाधित चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं जनपद स्तरीय गोताखोर सुभाष बिंद निवासी भोजपुर रेवती ने बताया कि सड़क हादसे में उनका पैर टूट गया है। वह रविवार को भर्ती हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्लास्टर व दवा के एवज में उनसे पांच सौ रुपये लिए गये हैं। इसे सुनकर प्रभारी मंत्री भौचक्के हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए सीएमएस को जांच कर कारवाई करने का आदेश दिया। यही नहीं एक मरीज ने तो यह भी आरोप लगाया कि वह काफी गरीब है, उसे भोजन की दिक्कत है। इसके बाद भी उसे जिला अस्पताल में भोजन नहीं मिलता है।

प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में कुछ भी ठीक नहीं है। यहां संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। अधिकारी संवेदनशून्य हो गये हैं। इन्हें गरीबों के उपचार में संवेदना दिखानी पड़ेगी। 

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed