फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi Raj : mini bus service in the villages of up

योगी राज में बहुरेंगे गांवों के दिन, जल्द शुरू होगी ये सेवा

Sat, 06 May 2017 04:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 06 May 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
Yogi Raj : mini bus service in the villages of up
yogi adityanath - फोटो : ANI

सत्ता में आने के साथ ही योगी सरकार  सूबे में सबका साथ, सबका विकास के लिए कई कदम उठा रही है। अब सरकार गावों के विकास के लिए एक नई सेवा शुरू करने जा रही है। सब कुछ ठीक रहा तो जिले के गांवों में मिनी बस सेवा की शुरुआत जल्द होगी।

विज्ञापन


इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रथम चरण में जिले के 311 गांवों को चयनित किया गया है। जहां की सड़कों की जांच पड़ताल शुरू हो गई है। वैसे यह योजना वाराणसी मंडल के जौनपुर के बाद चंदौली, वाराणसी और गाजीपुर में भी शुरू हो रही है।

विज्ञापन


50 लाख आबादी वाले जिले में 21 विकास खंड, 1773 ग्राम पंचायते और 3394 राजस्व गांव हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण ने 28 अप्रैल को वाराणसी संभाग के सभी संभागीय परिवहन अधिकारियों को पत्र भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें उन्होंने कहा कि अपने अपने जिले के राजस्व गांवों का विवरण संलग्न कर इस निर्देश के साथ अवगत कराए कि राजस्व गांव संपर्क मार्ग से जुड़ गए हैं या नही। यदि जुड़ गए हैं तो ऐसे मार्गो का फार्मुलेशन हो चुका है या शेष है। इसमें राष्ट्रीयकृत मार्ग से जुड़े गांवों का ब्योरा भी मांगा गया है।


जौनपुर में 311 गांवों की सूची तैयार कर सचिव संभागीय परिवहन प्राधिकरण वाराणसी को भेजने की तैयारी में विभाग जुट गया है। एआरटीओ प्रशासन अनिल कुमार राय ने बताया कि तीन मई को पत्र प्राप्त हुआ है। 311 गंावों की सड़कों की स्थिति जांची जाएगी। इसके बाद मिनी बस सेवा की शुरुआत कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed