फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   yogi government new decision making farmer happy

योगी सरकार के इस फैसले से अब किसान खुलकर कर सकेंगे खर्च

Sun, 11 Jun 2017 02:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 11 Jun 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
yogi government new decision making farmer happy
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
जिन किसानों  ने खेती के लिए बैंक या अन्य बैंकिंग संस्था से फसली ऋण लिया है उन्हें बैंकों द्वारा नोटिस जारी न करने के प्रदेश सरकार के फैसले से कर्ज में डूबे किसानों को बड़ी राहत मिली है। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि बैंकों की  ओर से नोटिस और धन जमा करने का दबाव बनाया जाता है। कम से कम सरकार के इस निर्णय से राहत होगी। यह फैसला तब आया है जब धान की नर्सरी लगाई जा रही है जिसके लिए धान का बीज, खाद और उसके रख-रखाव से जुड़े तमाम खर्चों का बोझ किसानों के सिर पर है। 
विज्ञापन


वाराणसी में एक लाख किसानों पर बैंकों का कर्ज है। एक आकलन के अनुसार लगभग चार सौ करोड़ रुपये का कर्ज किसानों पर है। इसको लेकर बैंक अक्सर किसानों को नोटिस जारी करते रहते है। जिन किसानों के पास कर्ज लौटाने का पैसा नही होता उनके लिए यह नोटिस कभी-कभी काल बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मौके पर योगी सरकार का यह फैसला राहत देने वाला है। चौबेपुर क्षेत्र के टाड़ गांव के किसान गुलाब यादव यूनियन बैंक से खेती के लिए तीन लाख रुपये का बैंक लोन लिए है। खेती अच्छी नहीं होने के कारण उसे अब तक चुकता नहीं कर सके हैं।


बैंकों की ओर से लगातार दबाव के कारण उलझन में रहना पड़ता है। चौबेपुर के ही अजाव गांव के लालचंद्र धौरहरा स्थित यूनियन बैंक से तीन लाख रुपये का लोन लिया है। वहीं चोलापुर के इमिलिया गांव के शिवशंकर सिंह एसबीआई से 95 हजार और जटाशंकर सिंह ने इसी बैंक से 40 हजार रुपये का बैंक लोन खेती के लिए लिया है।

कर्ज अदा करने की चिंता बनी रहती है। यूनियन बैंक के एलडीएम प्रभात सिन्हा ने बताया कि मार्च के बाद से किसानों को नोटिस जारी नही की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed