फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi CM Mohan yadav and Governor Anandiben in Kashi CP mohit agrawal on Alert Rooftop Security

Varanasi News: काशी में योगी, सीएम मोहन और राज्यपाल आनंदीबेन, सीपी अलर्ट; सुरक्षा के लिए लगी रूपटॉप ड्यूटी

Fri, 03 Apr 2026 06:07 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 03 Apr 2026 06:07 AM IST
सार

Varanasi News: बीएलडब्ल्यू में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे सीएम योगी और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सुरक्षा के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसे लेकर पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया।

विज्ञापन
Yogi CM Mohan yadav and Governor Anandiben in Kashi CP mohit agrawal on Alert Rooftop Security
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा का जायजा लेते पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: बीएलडब्ल्यू परिसर में आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने सुरक्षा मानकों के अनुरूप मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि बिना चेकिंग और फ्रिस्किंग के किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश न दिया जाए। सभी प्रवेश द्वारों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) लगाए जाएं और उन्हीं के माध्यम से लोगों की जांच कर प्रवेश दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार होगी निगरानी

पुलिस कमिश्नर ने महत्वपूर्ण तिराहों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने को कहा। इसके अलावा असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना को समय रहते रोका जा सके।

आसपास घूम रहे संदिग्ध लोगों की सघन चेकिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं। उनके आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों का अनिवार्य सत्यापन किया जाएगा। आवश्यकतानुसार रूफटॉप ड्यूटी लगाकर आसपास के क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने को भी कहा गया है।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि वीआईपी कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को सतर्क रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed