{"_id":"59589b934f1c1b854d8b480f","slug":"yogi-aditynath-visit-varanasi-village-kakarahiya-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आसमान छू रहे ककरहिया के अरमान,पीएम का आदर्श गांव बनने की चाहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान छू रहे ककरहिया के अरमान,पीएम का आदर्श गांव बनने की चाहत
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
सीएम आगमन के मद्देनजर ककरहिया गांव को सजाया सवांरा जा रहा है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का ककरहिया गांव जहां का मौसम आज कुछ ज्यादा ही खुशनुमा है। हर तरफ रोज से ज्यादा चहल-पहल और खुशी का माहौल। वजह, इस गांव में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं।
काफी दिनों से चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगला आदर्श गांव काशी विद्यापीठ विकास खंड का यह गांव बनेगा। वास्तव में ऐसा होगा, इसे लेकर भी गांव वालों में काफी उत्सुकता है।
रविवार को सीएम यहां 3:35 बजे सीएम पहुंचेंगे। प्रोटोकॉल के मुताबिक वे यहां 15 मिनट ठहरेंगे। सीएम के आगमन के मद्देनजर सुबह से गांव में आला अफसरों की आवाजाही शुरू हो गई। देर शाम तक सड़क, बिजली-पानी की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाती रहीं। सीसी रोड के आगे सड़क बनाई भी गई।
विज्ञापन
गांव वालों को अरसे से एक अदद संपर्क मार्ग की दरकार है। उन्हें उम्मीद है कि शायद अब उनका यह सपना साकार हो जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि पीएम ने गांव को गोद ले लिया तो वाराणसी-भदोही से गांव का संपर्क मार्ग जुड़ जाएगा।
संपर्क मार्ग न होने से लोगों को तीन से चार किमी तक घूमकर मुख्यमार्ग पर जाना पड़ता है। गांव का हर शख्स चाहता है कि गांव में बुनियादी सुविधाओं का विकास हो।
शनिवार को एडीजी बी. महापात्रा, मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण, एसएसपी नितिन तिवारी समेत बिजली, जलकल, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग समेत कई विभागों के आला अधिकारी दिनभर वहां डेरा डाले रहे।
मंडलायुक्त ने प्राथमिक और मिडिल स्कूल और नंद घर का निरीक्षण किया। सबको रंग-रोगन कर चमका दिया गया है। इसके बाद भारतीय हरित खादी ग्रामोद्योग संस्थान में प्रशिक्षण ले रहीं महिलाओं से जानकारी ली।

51 महिलाओं को सीएम देंगे सोलर चरखा
ककरहिया में बनी सड़क, बिजली के तार और खंभे लगाए गए
- फोटो : अमर उजाला
सीएम के आगमन के मद्देनजर गांव में सीसी रोड से प्राइमरी स्कूल तक सड़क बना दी गई। बिजली के नए खंभे गाड़े गए और तार भी दौड़ा दिए गए। नया ट्रांसफार्मर लग गया। स्कूल परिसर में मुख्यमंत्री पौधे भी लगाएंगे। इसके लिए गड्ढे शनिवार को ही खोद दिए गए। नंदघर में बड़ी एलईडी लाइट लगाई गई है। वहां मौजूद बच्चे भी शनिवार को काफी खुश थे।
गांव में संचालित भारतीय हरित खादी ग्रामोद्योग संस्थान में प्रशिक्षण ले चुकीं 51 महिलाओं को मुख्यमंत्री सोलर चरखा देंगे। इसे लेकर महिलाओं में काफी खुशी है। 21 दिसंबर 2016 से चल रहे इस प्रशिक्षण केंद्र से 350 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। फिलहाल आठवें बैच में महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रत्येक बैच में 50 महिलाओं को स्वावलंबी बनने का प्रशिक्षण दिया जाता है।