फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi adityanath security Police Scorpio accident driver died and 3 injured in sonbhadra

सीएम की सुरक्षा में जा रही पुलिस की स्कॉर्पियो पलटी, चालक की गई जान, इंस्पेक्टर समेत तीन घायल 

Thu, 04 Apr 2019 05:16 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 04 Apr 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
Yogi adityanath security Police Scorpio accident driver died and 3 injured in sonbhadra
घायल सुरक्षा कर्मी को देखने पहुंचे डीएम अंकित कुमार अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सीएम योगी की सुरक्षा में जा रहे काफिले की एक स्कॉर्पियो पलट गई। इस सड़क हादसे में वाहन के चालक की मौत हो गई, जबकि दो इंस्पेक्टर समेत तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के लिए जा रहे काफिले में इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह पुलिस टीम के साथ जा रहे थे। इसी दौरान गुरुवार दोपहर 2 बजे भरकवाह स्वास्थ्य केंद्र के सामने काफिले की स्कॉर्पियो के सामने अचानक से एक महिला आ गई। महिला को बचाने के चक्कर में चालक संदीप ने ब्रेक मारा।
विज्ञापन


ब्रेक मारते ही गाड़ी अनियंत्रित हो कर पलट गई। जिसमें इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह (42), इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी (40), कांस्टेबल प्रवीण सिंह(35) और चालक संदीप(32) घायल हो गए। सभी घायलों को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर इलाज के दौरान चालक संदीप की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Yogi adityanath security Police Scorpio accident driver died and 3 injured in sonbhadra
क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो - फोटो : अमर उजाला

घटना की सूचना मिलते ही डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसपी सलमान ताज पाटिल भी पहुंच गए। डॉक्टरों ने घायल राजेश और प्रवीण को ट्रामा सेंटर वारणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि लखनऊ से सुबह 7 बजे 6 गाड़ियों का काफिला उड़ीसा के लिए निकला था। 6 अप्रैल को उड़ीसा में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा होनी है। उसी कार्यक्रम में छह स्कॉर्पियो से सुरक्षाकर्मी उड़ीसा जा रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सीएमओ एसपी सिंह ने घायलों की हालत खतरे से बाहर बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed