फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   yogi adityanath reached Mirzapur, blessed with Mai Vindhyaswini

मिर्जापुर में सीएम योगी के सख्त निर्देश, कहा- 15 जून तक गड्ढा मुक्त हों सड़कें

Sun, 04 Jun 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 04 Jun 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath reached Mirzapur, blessed with Mai Vindhyaswini
मंदिर में मां की पूजा करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास के मुद्दों पर सख्त दिखे। उन्होंने अफसरों से दो टूक शब्दों में कहा कि 15 जून तक सड़कें गड्ढामुक्त होनी चाहिए। सबको बेहतर चिकित्सा मुहैया कराएं और बन रहे भवनों के निर्माण में तेजी लाएं।

विज्ञापन


कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर किसी के साथ नरमी नहीं बरतने की बात कही। शनिवार को लगभग सात घंटे उन्होंने जिले में गुजारे। मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के बाद स्वास्थ्य, सड़क और विकास की परियोजनाओं का हाल जाना। मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम विंध्यवासिनी मंदिर में पूजन के बाद परिसर का जायजा लिया। किसी ने बताया कि पहले यहां संस्कृत विद्यालय चलता था, उन्होंने उसे फिर से शुरू करने को कहा। गंदगी देख कर उन्होंने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से मिर्जापुर जाते समय डंगहर गांव की दलित बस्ती में पहुंच गए। लोगों से सरकारी सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। अफसरोें से कहा कि सबके घर बनवाएं और योजनाओं का लाभ दिलाएं। वे मंडलीय अस्पताल पहुंचे और मरीजों से चिकित्सा सुविधाओं, डॉक्टर और स्टाफ के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। लगभग 15 मिनट तक वे अस्पताल में रुके।

संविदाकर्मियों ने उनसे वेतन नहीं मिलने की शिकायत भी। जिला पंचायत के सभागार में लगभग सवा घंटे तक उन्होंने मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र के जनप्रतिनिधियों और नेताओं से क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की। यहां उन्होंने गंगा के किनारे पेड़ लगाने की हिदायत दी।

बिजली, पीतल व कालीन उद्योग के बारे में बातचीत की। शाम को मंडलायुक्त कार्यालय विकास के 31 बिंदुओं की समीक्षा की। राजकीय निर्माण निगम से भवनों के निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई। मिर्जापुर-रीवां राष्ट्रीय राजमार्ग के बारे में अफसरों ने बताया कि इसकी मरम्मत नहीं की जा सकती है।

इसे नए सिरे से बनाना होगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क को फिलहाल दुरुस्त करें और जल्द ही वे केंद्र सरकार से बात कर उसे बनवाएंगे। 15 जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्द कर दें। आवासों को जल्द पूरा करने और अवैध खनन पर रोक लगाने, रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति करने को कहा।


यह भी कहा कि वे नेताओं के दबाव में आ कर कार्य न करें। यह भी ध्यान रखें कि एंटी रोमियो स्क्वाड किसी सही व्यक्ति को पीड़ित न करे। लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। बैठक में तीनों जिलों के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed