फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   yogi adityanath live from varanasi rally

बनारस में बोले CM योगी आदित्यनाथ, डॉ. सोनेलाल के सपने पूरे कर रहे पीएम मोदी

Sun, 02 Jul 2017 09:53 PM IST
amarujala.com, written by उत्पल कांत/ शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com, written by उत्पल कांत/ शैलेश कुमार शुक्ल Updated Sun, 02 Jul 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath live from varanasi rally
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अपना दल एस नेता अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यूपी से लेकर दिल्ली तक दलित-पिछड़ा वर्ग की सामाजिक न्याय की नई राजनीतिक धारा को भाजपा-अद (एस) गठबंधन के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कहा, डॉ. सोनेलाल पटेल के सामाजिक न्याय का सपना अब पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार पूरा कर रही है। समस्याओं का समाधान जातिवाद, परिवारवाद से कभी नहीं हो सकता, इसके लिए सामाजिक न्याय की विचारधारा पर चलना होगा।
विज्ञापन


फिर दोहराया कि उनकी सरकार में तुष्टीकरण किसी का नहीं किया जाएगा लेकिन किसी के विकास और अवसर को बाधित भी नहीं किया जाएगा।
 अपना दल संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की 68वीं जयंती पर रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

राज्यमंत्री और अपना दल (एस) महासचिव अनुप्रिया पटेल की अध्यक्षता में आयोजित जन स्वाभिमान रैली में मुख्यमंत्री ने जीएसटी को देश की आजादी के बाद आर्थिक सुधारों के लिए क्रांतिकारी कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, 30 जून की रात 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जीएसटी के जरिए बड़े सुधारवादी कदम की शुरुआत की है। यह कदम देश के गरीबों की किस्मत बदल देगा। सामाजिक न्याय की दिशा में यह एक बड़ा हथियार होगा।
 

​बाबा विश्वनाथ की कृपा हुई तो 2019 में कांग्रेस का सफाया 

yogi adityanath live from varanasi rally
सभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
रैली में जुटी भीड़ की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि अब आपको मिलने वाली वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी। भ्रष्टाचार खत्म होगा। कालाबाजारी नहीं रहेगी और व्यापारियों से वसूली भी नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने डॉ. सोनेलाल पटेल को सामाजिक न्याय की लड़ाई के सतत संघर्ष करने वाला योद्धा बताते हुए कहा कि आजादी के बाद गांव, गरीब और कमेरा समाज को न्याय दिलाने की जो लड़ाई सोनेलाल ने शुरू की थी, वह एनडीए की सरकार में पूरी होने लगी है।

जनधन योजना में 25 करोड़ गरीबों के खाते खोलने और पांच करोड़ गरीब परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन दिया जाना इसका प्रमाण है। इन प्रयासों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने तक जारी रखा जाएगा।

उन्होंने अपनी सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों को एक-एक कर गिनाया। कहा कि किसानों की कर्जमाफी, नई गेहूं खरीद प्रणाली के अलावा समान विद्युत वितरण व्यवस्था से लोगों को राहत मिली है। पिछली सरकार में 75 जिलों में से सिर्फ पांच जिले को ही बिजली मिलती थी। हमने कहा, सभी जिलों को समान रूप से बिजली देंगे।

पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका और इजरायल दौरे के समय किस तरह वहां की सरकारें पीएम मोदी के स्वागत में खड़ी नजर आईं, उसे देश ने देखा है। दुनिया पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का लोहा मान रही है। मोदी देश को महाशक्ति बनाने की ओर लेकर जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के दौरान अपना दल की बढ़ती ताकत का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर चुटकी ली। कहा, अद विधानसभा में कांग्रेस से बड़ा दल हो गया है। यही नहीं, कांग्रेस खुद को राष्ट्रीय दल कहे, यूपी से कांग्रेस के दो ही सांसद रह गए हैं।

बाबा विश्वनाथ की कृपा रही तो 2019 में चुनाव में उनके ये दो सांसद भी नहीं रह जाएंगे। गौरतलब है कि विधानसभा में कांग्रेस के सात और अद के नौ विधायक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed