फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   yogi adityanath give and take oath of new india in rain at varanasi

संकल्प से सिद्धि: सीएम योगी ने मंच पर भीगकर दिलाया नए भारत का संकल्प

Mon, 28 Aug 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 28 Aug 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath give and take oath of new india in rain at varanasi
बेलवरिया में ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के सपनों के भारत का दिया संदेश - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नागरिकों को 2022 तक नए भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। वाराणसी के  हरहुआ ब्लॉक मुख्यालय से सटे बेलवरिया में बारिश के बीच हुए ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के सपनों का भारत बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने ब्लॉक परिसर में सम्राट अशोक की लाट की अनुकृति के अलावा लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया।
शपथ दिलाने के लिए तय समय से करीब आधा घंटा पहले अपराह्न 12:45 बजे मुख्यमंत्री जब मंच पर पहुंचे तब तेज हवाओं के साथ धूल उड़ने से दिक्कतें हुईं। एक-दो जगह तेज हवा से तंबू-कनात उखड़ गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मौसम को देखते हुए तत्काल संकल्प की प्रक्रिया पूरी कराई। हालांकि सीएम जैसे ही संकल्प के लिए खड़े हुए तो बारिश शुरू हो गई। सुरक्षा में लगे जवान ने बारिश से उनके बचाव के लिए छाता खोलना चाहा तो सीएम ने डांटकर बंद करा दिया। खुद मंच पर भीगकर शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकल्प के बाद कहा कि खुशहाल भारत के लिए पीएम मोदी ने संकल्प से सिद्धि का मंत्र दिया है। जहां भ्रष्टाचार, गरीबी, असमानता का कोई स्थान नहीं होगा। 1.25 करोड़ की आबादी में सबसे पहले गांव के किसान के बारे में सोचा जा रहा है। काशी में जन्म लेना बड़े सौभाग्य की बात है। यहां का नेतृत्व प्रधानमंत्री कर रहे हैं, यह गौरव की बात है।

विशिष्टि अतिथि किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भदोही सांसद विरेंद्र सिंह 'मस्त' ने किसानों के खुशहाली के लिए सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। इस दौरान उन्हें खेती-किसानी के प्रतीक के तौर पर हल भेंट किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न के अलावा पुष्प और किताब भेंट की गई। स्कूली छात्राओं ने संगीतमय वंदेमातरम किया। 

सीएम ने यह दिलाया संकल्प

yogi adityanath give and take oath of new india in rain at varanasi
बेलवरिया में ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
‘हम सब मिलकर 2022 तक एक नए भारत का निर्माण करेंगे। 1942 में हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने एक संकल्प लिया था भारत छोड़ो का, उसका परिणाम रहा कि 1947 में भारत स्वतंत्र हुआ। हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं कि 2022 तक नए भारत का निर्माण करेंगे। स्वच्छ भारत, गरीबी मुक्त भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, आतंकवाद मुक्त भारत, संप्रदायिकता मुक्त भारत, जातिवाद मुक्त भारत बनाएंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed