फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi adityanath come in varanasi for lok sabha election 2019

नव मतदाता सम्मेलन में बोले सीएम योगी- कांग्रेस 55 सालों के किस काम के आधार पर मांग रही वोट

Tue, 02 Apr 2019 05:13 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 02 Apr 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
Yogi adityanath come in varanasi for lok sabha election 2019
सम्मेलन में सीएम योगी का स्वागत करते युवा - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर वाराणसी पहुंचे। कबीर चौरा स्थित सरोजा पैलेस में मुख्यमंत्री 3:50 बजे पहुंचे।

विज्ञापन


नव मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवा होना ही खुद में सबसे बड़ी बात है। दुनिया का सबसे युवा देश है भारत और भारत का सबसे युवा राज्य है उत्तर प्रदेश।
विज्ञापन


युवाओं ने 2014 में देश के विकास के लिए पीएम मोदी को चुना। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस में परिवार के लोग ही महत्वपूर्ण पद पर जा सकते हैं, बाहर का व्यक्ति बड़े पद नहीं पा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 55 वर्षों में आखिर कांग्रेस ने क्या किया, जिसके आधार पर वो जनता से आज घोषणा पत्र दिखा कर वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस में 'गरीबी हटाओ' का नारा नेहरू ने दिया, इसके बाद इंदिरा गांधी ने दिया।

इसी नारे को उनके बेटे राजीव गांधी ने भी दिया। इसी पुराने नारे 'गरीबी हटाओ' के साथ कांग्रेस की चौथी पीढ़ी ने आज घोषणा पत्र जारी किया है। इन सब के बीच देश का सिर्फ एक ही परिवार अमीर हुआ है। 

Yogi adityanath come in varanasi for lok sabha election 2019
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं को भाजपा सरकार में एक मंच दिया गया, पिछली सरकार में भर्ती के नाम पर क्या होता था सब जानते हैं। देश में विश्वास का माहौल बनाया गया है, 2019 में अगर नक्सलवाद और आतंकवाद अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर आ गया है।

सुरक्षा का वातावरण बनने से यहा पर्यटन का माहौल बना है, उत्तर प्रदेश में निवेश होने लगे हैं, जिससे लोगों को युवाओं को स्वावलंबी बनने में सहायक हो रहा है। काशी के लोगों ने सांसद के तौर पर मोदी को चुना है और अगर फिर से उन्हें चुनते हैं तो वो फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। प्रधानमंत्री की उपलब्धियों के साथ काशी का भी नाम जुड़ता है।

किसान सम्मान निधि योजना शुरू कर किसानों की स्थिति बदलने की कोशिश की गई। मिशन शक्ति की सफलता पर भारत के वैज्ञानिकों की तारीफ करने के बजाए विपक्ष के नेता चुनाव आयोग में आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दरवाजा खटखटाता है। ऐसे में भारत का विकास कैसे होगा।

रानी लक्ष्मी बाई देश की वीरांगना काशी की मिट्टी में पैदा हुई थीं। 26 साल की उम्र में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। इसी तरह देश का युवा देश का विकास ना चाहने वालों को जवाब दे सकता है। इसलिए हर युवा जागरूक हो और देश के विकास के लिए सोचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed