{"_id":"59e604194f1c1b79548b7d73","slug":"yogi-adity-nath-accept-invitation-for-varanasi-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले हफ्ते काशी आएंगे सीएम योगी, मोरारी बापू की रामकथा का न्यौता स्वीकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले हफ्ते काशी आएंगे सीएम योगी, मोरारी बापू की रामकथा का न्यौता स्वीकारा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 17 Oct 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
सतुआ बाबा समेत चार सदस्यीय शिष्टमंडल ने की सीएम से मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा पार डोमरी में होने वाली संत मोरारी बापू की राम कथा में आने का न्यौता स्वीकार कर लिया है। सीएम ने कथा की आयोजक संस्था संत कृपा सनातन संस्थान के चार सदस्यीय प्रतिमंडल से मुलाकात के दौरान भरोसा दिलाया कि वह बापू की रामकथा में जरूर आएंगे। कथास्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। 21 अक्तूबर से ‘मानस मसान’ विषयक रामकथा होगी।
संत कृपा संस्थान के चार सदस्यीय शिष्ट मंडल सोमवार की दोपहर गोरखपुर स्थित गोरक्षनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मिराज ग्रुप के चेयरमैन और कथा के संयोजक मदन पालीवाल, महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा, समाजसेवी किशन कुमार जालान, संस्थान के ट्रस्टी प्रकाश पुरोहित ने सीएम को रामकथा में आने का न्यौता दिया।
सीएम ने शिष्टमंडल को भरोसा दिलाया कि वह रामकथा में शामिल होंगे। सीएम 22 या 23 अक्तूबर को डोमरी में मोरारी बापू की कथा सुनने आ सकते हैं। इधर, कथास्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन
आधुनिक रसोई के अलावा आवासीय परिसर, प्रसाधन बनकर तैयार हो गया। मुख्य मंच के अलावा व्यासपीठ को भी तैयार कर लिया गया। कथा पंडाल में एक साथ 70 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। आठ सौ सोफे और 10 हजार से अधिक कुर्सियों के इंतजाम किए गए हैं।