फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yoga and Naturopathy Center will become model for state

Varanasi News: प्रदेश के लिए मॉडल बनेगा विद्यापीठ का योग एवं नेचुरोपैथी सेंटर

Sat, 24 Jun 2023 07:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 07:59 PM IST
विज्ञापन
Yoga and Naturopathy Center will become model for state
अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा परिषद और काशी विद्यापीठ के बीच हुआ करार
विज्ञापन

गंगापुर परिसर में अस्पताल और पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए टीम ने किया भ्रमण
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का योग एवं नेचुरोपैथी एजुकेशन सेंटर पूरे प्रदेश के विश्वविद्यालयों के लिए मॉडल होगा। अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा परिषद के सहयोग से इसे और विकसित किया जाएगा। इसे ट्रेनिंग एंव रिसर्च इंस्टीट्यूट और मॉडल रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर के रूप में स्थापित किया जाएगा।

अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा परिषद और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के योग एवं नेचुरोपैथी एजुकेशन सेंटर के बीच शनिवार को करार हुआ। अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा परिषद विश्वविद्यालय के केंद्र को पूरे प्रदेश के लिए रिसर्च एवं ट्रेनिंग सेंटर के रूप में स्थापित करने में हरसंभव मदद करेगा। चिकित्सा परिषद की टीम ने गंगापुर कैंपस में शैक्षणिक विस्तार के लिए भ्रमण किया। सदस्यों ने प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल, ओपीडी, योग एवं नेचुरोपैथी पर स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रम के साथ अन्य शैक्षणिक गतिविधियों पर भी चर्चा की। करार के दौरान कुलपति प्रो. एके त्यागी, चिकित्सा परिषद के प्रो. शंकर कुमार सान्याल, डॉ. एनपी सिंह, प्रो. सुशील कुमार गौतम, प्रो. संजय, वित्त अधिकारी संतोष कुमार शर्मा व कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article