फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   yatayat

अब कैंट से नहीं कर पाएंगे बस की सवारी

Wed, 20 Nov 2019 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
yatayat
वाराणसी। दस दिन के यातायात डायवर्जन प्लान के पहले ही दिन मंगलवार को जनता हांफ गई। सुबह से लेकर रात तक जिधर भी नजर दौड़ी सब जाम ही जाम दिखा। अत्यधिक जाम के कारणों का यातायात पुलिस ने कारण ढूंढा तो रोडवेज व प्राइवेट बसों की शहर में अधिक आवाजाही रही। यातायात पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार सिंह के आदेश पर बुधवार से तत्काल इन्हें शहर के बाहर-बाहर चलाने का निर्णय लिया गया। जनता को जाम से बचाने के लिए कवच के रूप में बने इस प्लान के तहत अब गाजीपुर की आने-जाने वाली बसें अब आशापुर तक ही रूकेंगी। आजमगढ़-बनारस के बीच चलने वाली बसों का लालपुर पुलिस चौकी पर ही ठहराव होगा, जौनपुर की ओर से आने-जाने वाली बसें गिलट बाजार तक ही ठहरेगी और वाराणसी-प्रयागराज, मिर्जापुर, भदोही और चंदौली के लिए चलने वाली बसें चांदपुर कलेक्ट्री फार्म तक ही रूकेगी। इन्ही स्थानों से यात्रियों को बस की सुविधा प्राप्त होगी। यह व्यवस्था 29 नवंबर तक प्रभावी रहेगी। इससे यह भी तय हो गया कि अब यात्रियों को कैंट रोडवेज बस स्टेशन से किसी भी रूट के लिए बस नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

अब यहां से मिलेंगी बसें
गाजीपुर आशापुर चौराहा
आजमगढ़ लालपुर पुलिस चौकी
जौनपुर गिलट बाजार
प्रयागराज चांदपुर कलेक्ट्री फार्म
चंदौली चांदपुर कलेक्ट्री फार्म
मिजापुर चांदपुर कलेक्ट्री फार्म
भदोही चांदपुर कलेक्ट्री फार्म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed