फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yash's century helped VNV chase down the target of 227 to win the match.

Varanasi News: यश के शतक से वीएनवी ने 227 के लक्ष्य को पूरा कर जीता मैच

Sun, 28 Dec 2025 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Yash's century helped VNV chase down the target of 227 to win the match.
स्व. बाबू रामखेलावन सिंह स्मृति राज्य आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को ग्राम खोचवा के सूर्या पार्क मैदान पर पहला मैच वीएन एम क्रिकेट एकेडमी वाराणसी और वेदांत क्रिकेट एकेडमी मऊ के बीच खेला गया। 16-16 ओवर के मैच में मऊ क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लिया। इसमें मऊ क्रिकेट अकादमी ने 16 ओवरों में 226 रन बनाए।
विज्ञापन

इसमें संदीप मौर्या ने 25 गेंद पे 48 रन और अखिल ने 27 गेंद 69 रन बनाए। वीएनवी क्रिकेट एकडेमी के बंटी ने 3 ओवर 37 रन 3 विकेट लिए। बल्लेबाजी करने उतरी जवाब में वीएनवी क्रिकेट एकेडमी ने 6 विकेट खोकर 227 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया। वीएनवी क्रिकेट एकेडमी के तरफ से यश ने (38 गेंद पर 120 रन 15 छक्के 6 चौका) रन बनाए और रौनक ने 14 गेंद पर 42 रन बनाए। यश मैन ऑफ द मैच चुनेे गए। दूसरा मैच टारगेट क्रिकेट एकेडमी मुगलसराय और विप्लव क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। 15-15 ओवरों के मैच ने मुगलसराय क्रिकेट एकेडमी ने 4 विकेट पर 172 रन बनाए। इसमें टीम के आर्यन ने 36 गेंद पर 105 रन और अमन ने 29 रन बनाए। जवाब मे प्रयागराज ने 14 ओवर मे 173 रन बनाकर मैच को 4 विकेट से जीत लिया। इसमें शिवांश यादव ने 13 गेंद पर 45 और विशाल ने 9 गेंद पर 25 रन बनाए। शिवांश मैन ऑफ द मैच चुने गए। मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी डॉ. राजकुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed