फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   worship

काशी में खुलेगा पुजारी प्रशिक्षण केंद्र

Tue, 05 Jan 2021 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
worship
वाराणसी। धर्म की नगरी काशी में पुजारी प्रशिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी है। कर्मकांड और पूजा के प्रशिक्षण के साथ ही संस्कृतनिष्ठ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी मौजूद होंगे। अखिल भारतीय संत समिति ने इसका खाका तैयार कर लिया है। प्रशिक्षण केंद्र से निकले कर्मकांडी देश ही नहीं दुनिया के हिंदू मंदिरों में पूजा और पाठ कराएंगे।
विज्ञापन

काशी में खुलने वाले पुजारी प्रशिक्षण केंद्र में गुरु कुल की तर्ज पर कर्मकांडी तैयार किए जाएंगे। प्रशिक्षण केंद्र के लिए शहर के बीचों-बीच जमीन की तलाश की जा रही है। पांच एकड़ क्षेत्र में बनने वाले प्रशिक्षण केंद्र में पहले चरण में चार सौ कर्मकांडी छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि काशी धर्म की नगरी है और काशी में ही पुजारी प्रशिक्षण केंद्र खुलेगा। दो दिवसीय अखिल भारतीय संत समिति की बैठक में इस मुद्दे पर संतों ने अपनी सहमति जता दी है। शहर के मध्य में ही पांच एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है। प्रशिक्षण केंद्र में सनातन धर्म के युवाओं को कर्मकांड और पूजा का प्रशिक्षण आचार्य देंगे। छात्रों को विद्वानों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां से निकलने वाले प्रशिक्षु देश के साथ ही दुनिया भर के हिंदू मंदिरों में पूजा के लिए भेजे जाएंगे। प्रशिक्षित कर्मकांडी की संख्या बेहद कम है। इसको ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय संत समिति ने कर्मकांड और पूजा प्रशिक्षण केंद्र खोलने की योजना पर सहमति दी है।
विज्ञापन

गांव के मंदिरों में है पुजारियों की कमी
पाताल पुरी पीठाधीश्वर बालक दास महाराज ने बताया देश के ग्रामीण इलाकों में मंदिर तो हैं लेकिन वहां पर पुजारियों की संख्या सीमित है। ऐसे ही आदिवासी इलाकों का भी यही हाल है। ऐसी दशा में काशी में खुलने वाला पुजारी प्रशिक्षण केंद्र देश भर के मंदिरों में पुजारियों की कमी को दूर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृत अध्ययन करने वालों को मिलेगा रोजगार
राष्ट्रीय महामंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि संस्कृत का अध्ययन करने वाले युवाओं को पुजारी प्रशिक्षण केंद्र के जरिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। कौशल विकास की तर्ज पर ही यहां संस्कृत के अध्ययन करने वाले छात्रों को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही रोजगार भी दिया जाएगा। काशी में पुजारी प्रशिक्षण केंद्र के लिए भूमि चयन करने के बाद प्रशिक्षण केंद्र के स्वरूप को तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed