Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Worship begins for the Shivling found in the Ganges; five women performed the abhishek

Varanasi News: गंगा में मिले शिवलिंग की शुरू हुई पूजा, पांच महिलाओं ने किया अभिषेक

Wed, 10 Jun 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Worship begins for the Shivling found in the Ganges; five women performed the abhishek
गंगा पार सुजाबाद क्षेत्र में दो दिन पहले मिले शिवलिंग को गंगा मंदिर में स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू कर दी गई है। मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों और पांच महिलाओं ने गंगेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन और अभिषेक किया। ये शिवलिंग करीब 2500 साल प्राचीन और करीब दो क्विंटल का है।
विज्ञापन




संघ के स्वयंसेवक करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर मंदिर पहुंचे। स्वयंसेवक संतोष जायसवाल ने कहा कि यह अत्यंत दुर्लभ शिवलिंग है। उन्होंने इसकी बनावट और नक्काशी को अद्भुत बताया। मंदिर में इसकी स्थापना के बाद पूजा-अर्चना शुरू हो चुकी है। एक अन्य स्वयंसेवक बृजेश वर्मा ने कहा कि जांच से शिवलिंग की प्राचीनता की जानकारी मिल सकेगी। गंगा मंदिर के पुजारी लालबाबू निषाद ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और पुलिस प्रशासन को शिवलिंग के संदर्भ में सूचित किया गया है। बीते रविवार को क्षेत्र के पंद्रह मछुआरों के जाल में यह शिवलिंग फंस गया था। हालांकि, अभी तक इसकी पुरातात्विक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed