फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   world record of drawing carricature for 77 hours by hari om

77 घंटे तक लगातार कैरिकेचर बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस महाभियान के बाद भी हौसला कायम

Mon, 13 Nov 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 13 Nov 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
world record of drawing carricature for 77 hours by hari om
77 घंटे एक मिनट सोलह सेकेंड के अथक अभियान से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए दावेदारी कर चुके हरिओम का रविवार को भव्य स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लांगेस्ट मैराथन कैरिकेचर ड्राइंग में 77 घंटे एक मिनट सोलह सेकेंड के अथक अभियान से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए दावेदारी कर चुके हरिओम का रविवार को भव्य स्वागत किया गया। क्वींस इंटर कॉलेज के सभागार में हुए स्वागत समारोह में हर कोई हरिओम के महाभियान और उसके हौसले की सराहना करता नजर आया।

अपने अभियान के बारे में हरिओम ने कहा कि बस हर घड़ी यही धुन लगी थी कि विश्व कीर्तिमान को पार करना है। इसी हौसले ने तीन दिन और तीन रात जागने के बावजूद थकान को उन पर हावी नहीं होने दिया। जब विश्व कीर्तिमान पार किया तो लगा जैसे दोगुनी ताकत आ गई और अभियान 77 घंटे से आगे पहुंच गया।
विज्ञापन


कहा कि यह जीवन का उनके सबसे बड़ा सपना था और इसके सच होने की खुशी वह बयां नहीं कर सकते। उन्होंने सभी शिक्षकों और माता-पिता के सहयोग का आभार जताया। महाभियान पूरा होने के बाद शनिवार की रात हरिओम को कबीरचौरा अस्पताल में जांच के लिए ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच की और अगले दो-तीन तक ठोस आहार की बजाय तरल पदार्थ लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह के अंदर पूरे कार्यक्रम का वीडियो और हार्डडिस्क गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के लंदन स्थित कार्यालय को भेजा जाएगा। इसके साथ ही अन्य जरूरी जानकारियां भी मेल के माध्यम से भेजी जा रही हैं। गिनीज बुक की मंजूरी मिलते ही हरिओम विश्व कीर्तिमान धारी बन जाएंगे।


हरिओम के पिता रमेश सिंह और शिक्षिका मधुलिका ने बताया कि जिलाधिकारी और कमिश्नर से मिलने के बाद वे लोग गाजीपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। गाजीपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य मुख्तार आलम सहित तमाम अन्य लोग हरिओम के स्वागत के लिए क्वींस कॉलेज पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed